फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   icse board result 2019 announce today see your results of class 10 and 12 here

CISCE Result 2019: सीआईएससीई परीक्षा परिणाम घोषितः 12वीं में दो विद्यार्थियों को मिले शत-प्रतिशत अंक

Wed, 08 May 2019 04:09 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 08 May 2019 04:09 AM IST
विज्ञापन
icse board result 2019 announce today see your results of class 10 and 12 here
खुशी मनाते छात्र - फोटो : अमर उजाला

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) परीक्षा के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए। 10वीं और 12वीं में दो-दो विद्यार्थियों ने संयुक्त रुप से टॉप किया है। 12वीं में पहली बार दो विद्यार्थियों को सौ फीसदी नंबर मिले।

विज्ञापन


12वीं में कोलकाता के देवांग कुमार अग्रवाल ने साइंस स्ट्रीम में और बंगलूरू की विभा स्वामीनाथन ने ह्यूमेनिटी में 100 प्रतिशत अंक पाकर देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया। 99.75 प्रतिशत अंकों के साथ 16 छात्र-छात्राएं दूसरे नंबर पर रहे। वहीं 99.50 प्रतिशत अंकों के साथ 36 लड़के-लड़कियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


10वीं में मुंबई की जूही रुपेश कजारिया और मुक्तसर, पंजाब के मनहर बंसल ने 99.60 प्रतिशत अंक पाकर देश भर में टॉप किया। 99.40 प्रतिशत अंक के साथ 10 विद्यार्थी दूसरे पायदान पर रहे जबकि 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ 24 लड़के-लड़कियों ने तीसरा स्थान पाया। आईसीएसई की परीक्षा में देश-विदेश से 1,96,271 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं आईएससी परीक्षा में 86713 परीक्षार्थी शरीक हुए। आईसीएसई का रिजल्ट 98.54 प्रतिशत रहा जबकि आईएससी में 96.52 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

10वीं और 12वीं बेटियों ने मारी बाजी

10वीं में लड़कों की तुलना में लड़कियों ने बाजी मारी। लड़कों का पास प्रतिशत जहां 98.12 रहा। वहीं, 99.05 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता हासिल की। इसी तरह से 12वीं में 97.84 प्रतिशत लड़कियां और 95.40 प्रतिशत लड़के सफल रहे।

10वीं में यूपी के टॉप थ्री में 5 विद्यार्थी
10वीं में लखनऊ से दो विद्यार्थी ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर रहे जबकि लखनऊ से दो और गोरखपुर से एक विद्यार्थी थर्ड टॉपर रहे।

12वीं में यूपी के टॉप थ्री में 14
12वीं में लखनऊ से तीन और कानपुर से दो बच्चों ने देशभर में दूसरा स्थान पाया। वहीं लखनऊ से आठ और कानपुर से एक विद्यार्थी ने देशभर में तीसरा स्थान पाया।

एक विषय में छात्र दे सकेंगे कंपार्टमेंट की परीक्षा
एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्रों को कंपार्टमेंट की परीक्षा देने का मौका मिलेगा। सीआईएससीई ने पहली बार यह सुविधा दी है। चीफ एग्जीक्यूटिव और सेक्रेटरी गैरी आर्थून ने बताया कि कंपार्टमेंट वाले छात्र 24 से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 15, 16 व 17 जुलाई को परीक्षा होगी। वहीं, 5 अगस्त को कंपार्टमेंट का रिजल्ट आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed