फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   icai started webcast facility

आईसीएआई ने वेबकॉस्ट व मॉकटेस्ट की सुविधा शुरु की

Sat, 01 Apr 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Apr 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
icai started webcast facility
- फोटो : demo pic

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया(आईसीएआई) में आईपीसी व फाइनल कोर्सेज में अध्ययनरत छात्र इन दिनों परीक्षा की तैयारी वेबकॉस्ट से कर रहे हैं।

विज्ञापन


आईसीएआई संस्थान ने डिजिटल की दिशा में कदम बढ़ाते हुए इंटरमीडिएट व फाइनल कोर्सेज की तैयारी के लिए वेबकॉस्ट व मॉकटेस्ट की सुविधा को शुरू किया है। इस सुविधा के शुरू होने से संस्थान से जुड़े छात्र इसका लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन


संस्थान का मानना है कि मई में होने वाली परीक्षाओं के लिए यह सुविधा उपयोगी होगी। आईसीएआई की बोर्ड ऑफ स्टडी ने आईपीसी (इंटरमीडिएट) व फाइनल स्तर के विषयों की तैयारी कैसे की जाए इसके लिए वेबकॉस्ट व मॉकटेस्ट की सुविधा को शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सुविधा के माध्यम से छात्रों को यह पता चलता है कि उन्हें कैसे, किस स्तर की तैयारी करनी है। इस तरह से उनका परीक्षाओं के लिए अभ्यास भी हो रहा है। संस्थान ने 20 मार्च से इस सुविधा को शुरू किया है जोकि 17 अप्रैल तक जारी रहेगी।

वेबकॉस्ट व मॉकटेस्ट में दोनों स्तर केसभी विषयों पर फोकस किया गया है। संस्थान का मानना है कि इस तरह से तैयारी से छात्रों का कॉन्सपेट भी स्पष्ट हो रहा है और उनकी विषय के प्रति समझ में भी इजाफा होगा।


वेबकॉस्ट के दौरान यदि छात्र को किसी तरह का प्रश्न पूछना है तो उसका भी समाधान हो जाएगा। दरअसल मई में आईपीसी व फाइनल स्तर की परीक्षाएं शुरु होने जा रही है। संस्थान की सोच है कि उनका विषयों को लेकर बेहतर तरीके से अभ्यास कराया जाया जिसका लाभ उन्हें परीक्षाओं में मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed