{"_id":"57a0ee704f1c1b5a7b2ba192","slug":"icai-and-ipc-results-decalred-tanishq-shrikant-topped","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICAI के IPC के नतीजे घोषित, पुणे के तनिष्क श्रीकांत काले ने किया टॉप","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ICAI के IPC के नतीजे घोषित, पुणे के तनिष्क श्रीकांत काले ने किया टॉप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की मई 2016 में हुई इंटरग्रेटिड प्रोफेशनल (आईपीसी) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। पुणे के तनिष्क श्रीकांत काले ने 76.14 फीसदी अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉप किया है।
विज्ञापन
लड़कियों में ऑल इंडिया टॉपर इंदौर की सलोनी जिंदल बनी हैं। उन्होंने 75.43 फीसदी अंकों के साथ ऑल इंडिया में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तीसरा स्थान थाणे (मुंबई) की श्री भविष्या ने 74.86 फीसदी अंको के साथ पाया है।
विज्ञापन
आईसीएआई की ओर से जारी नतीजे के मुताबिक ग्रुप-1 में 65, 672 छात्र परीक्षा में बैठे थे। जिसमें 6028 छात्रों ने परीक्षा पास की है। इनका पास प्रतिशत 9.18 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
जबकि ग्रुप-2 में 56,742 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 4004 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इनका पास प्रतिशत 7.06 फीसदी रहा है। दोनों ग्रुप स्तर की परीक्षा में कुल 47, 979 छात्र परीक्षा में बैठे थे।
इसमें 2,295 सफल घोषित किए गए हैं। इस तरह से पास प्रतिशत 4.78 फीसदी रहा है। आईसीएआई के अध्यक्ष सीए.एमदेवराजा रेड्डी ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।