फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   HTET examination strict action would be neglected

एचटेट परीक्षा में लापरवाही बरती तो होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 17 Jun 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 17 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
HTET examination strict action would be neglected
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 18 जून को आयोजित की जानी वाली परीक्षा को अच्छे ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश शास्त्री की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन


जिसमें फ्लाइंग टीम के सदस्य, परीक्षा केंद्र इंचार्ज आदि को जरूरी निर्देश दिए गए। शास्त्री ने बताया कि नूंह के मेवात मॉडल स्कूल, सरदार गुरमुख सिंह मेमोरियल स्कूल व इंजिनियरिंग कॉलेज पल्ला में केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


जिनमें 874 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। फ्लाइंग स्क्वायड में उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त, पुलिस कप्तान, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी, बीईओ नूंह के नेतृत्व में टीमें बनाई गई हैं। जिनमें एक महिला तथा एक पुरुष अधिकारी शामिल होगा। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश 1:50 बजे बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थी के पास पहचान पत्र व एक फोटो होना चाहिए जो किसी भी राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित हो। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को कतई नहीं बख्शा जाएगा।


परीक्षा को लेकर जिलाधीश मनीराम शर्मा ने परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परीधि में धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। फोटो स्टेट की दुकानें पूर्णत: बंद रहेंगी और परीक्षा केंद्रों के पास भीड एकत्र नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed