{"_id":"575ba2404f1c1b9c0c9c5d3f","slug":"htet-centres-will-have-jammers-during-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट के परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे जैमर, स्कूल में नकल होने पर रद्द हो जाएगी मान्यता","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचटेट के परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे जैमर, स्कूल में नकल होने पर रद्द हो जाएगी मान्यता
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) 18 जून को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 2014-2015 की लेवल-3 की परीक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम करने में जुटा है। दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए बोर्ड ने एडमिट कार्ड में परीक्षार्थियों के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। फरवरी में जाट आंदोलन के बाद यह परीक्षा लेने की तैयारी में जुटा बोर्ड हर पहलू पर फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।
परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अनुचित साधन प्रयोग को पूर्ण रूप से रोकने तथा परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए शून्य सहनशीलता नीति बनाई गई है। बोर्ड सचिव ने पंकज ने बताया कि परीक्षा से पहले नकल रोकने और फर्जी छात्रों पर अंकुश लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अगर कोई आवेदक गलत तरीके से परीक्षा देते पकड़ा जाएगा तो इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने संबधित स्कूलों को आदेश जारी करते हुए नकलहीन परीक्षा कराने के लिए दिशा निर्देश भेजा है। स्कूल में नकल होने पर बोर्ड विद्यालय की मान्यता समाप्त भी कर सकता है। बोर्ड ने परीक्षा के लिए पुलिस समेत अन्य विभागों से भी सहयोग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे जैमर
पहली बार शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर फोन जैमर लगाने का निर्णय लिया है। जिससे ब्लू टूथ या फोन के जरिए किसी तरह नकल पर रोक लगाई जा सके। इसके लिए बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है।
बायोमीट्रिक हाजिरी
परीक्षार्थियों के परीक्षा के दौरान दोहरे हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान के साथ बायोमीट्रिक हाजिरी भी लगानी होगी। छात्रों द्वारा आवेदन के वक्त दिए गए आधार नंबर के जरिए रिकॉर्ड और अंगूठे का पूरा मिलान किया जाएगा। ताकि फर्जी छात्र पर लगाम लगाई जा सके।
वीडियोग्राफी कराएगा बोर्ड
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से लेकर परीक्षा देकर निकलने तक बोर्ड वीडियोग्राफी कराएगा। इससे छात्रों पर निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने एक निजी कंपनी को ठेका दिया है। वीडियोग्राफी करने वाले व्यक्ति का भी वेरिफिकेशन कराने के बाद परीक्षा केंद्र में घुसने की अनुमति दी जाएगी।
ऐप के जरिए प्रश्न पत्र की निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की निगरानी बोर्ड द्वारा की जाएगी। इसके लिए अलग से सिक्योर परीक्षा नाम से मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। प्रश्न पत्र खोलने से पहले और बाद में फोटो क्लिक कर भेजना होगा। जिससे बोर्ड को प्रश्न पत्र में गड़बड़ी होने पर पता चल जाएगा। ऐप में दूसरे मोबाइल से खींचे गए फोटो अपलोड नहीं होंगे।