फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hostel in hindu college is ready but not satrted

डीयू के कॉलेज में तैयार है गर्ल्स हॉस्टल, शुरू होने की तक रहा राह

Fri, 17 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Feb 2017 12:12 AM IST
सार

हिंदू गर्ल्स कॉलेज, गर्ल्स हॉस्टल तैयार, लेकिन नहीं हो पा रहा शुरू 
- में लगभग 7.5 करोड़ में बना है हॉस्टल
- पानी का कनेक्शन और कंप्लीशन प्रमाण पत्र नहीं मिला अब तक 
- डीयू के चुनिंदा कॉलेजों में हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध

विज्ञापन
hostel in hindu college is ready but not satrted
दिल्ली विश्वविद्यालय

विस्तार

दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज में लगभग 7.5 करोड़ की लागत से तैयार हुआ गर्ल्स हॉस्टल शुरू नहीं हो पा रहा है। इसका कारण हॉस्टल को अब तक पानी का कनेक्शन व कंपलीशन सर्टिफिकेट नहीं मिल पाना बताया जा रहा है। जिससे तैयार होने के बाद भी हॉस्टल शुरू होने में देरी होती जा रही है।

विज्ञापन


नगर निगम की ओर से फिजिकल वेेरिफिकेशन किया जा चुका है। लेकिन नए प्रशासनिक ब्लॉक व हॉस्टल को कंपलीशन सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है। कॉलेज में हॉस्टल शुरू होने पर 156 छात्राओं को रहने की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली अर्बन आर्ट कमीशन के 213  संशोधन के कारण ज्यादा रिहायशी सुविधाओं को बढ़ावा देने में बाधा आ रही है। दरअसल डीयू के चुनिंदा कॉलेजों में ही हॉस्टल की सुविधा है। इस कारण से छात्रों को आवास के लिए मंहगे किराये के कमरों में रहने पर मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि हॉस्टल शुरू करने में आ रही दिक्कतें जल्दी दूर हो जाती हैं तो यहां 156 छात्राओं को रहने की सुविधा मिल जाएगी। हॉस्टल में छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। गौरतलब है कि कॉलेज ने कनेक्शन की जरूरत व नए प्रशासनिक भवन व गर्ल्स हॉस्टल के लिए कंपलीशन सर्टिफिकेट की जरूरत को उपराज्यपाल के समक्ष भी उठाया है। 


डीयू में इन कॉलेजों में है हॉस्टल की सुविधा
दौलतराम कॉलेज फॉर वूमेन, हंसराज कॉलेज, हिंदू कॉलेज, इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन, किरोड़ीमल कॉलेज, लेडी श्रीराम कॉलेज, मिरांडा हाउस, रामजल कॉलेज वूमेन एंड मैन, एसआरसीसी वूमेन एंड मैन, सेंट स्टीफंस कॉलेज वूमेन एंड मैन, श्री वेकेंटेश्वर कॉलेज वूमेन एंड मैन, इंटरनेशनल स्टूडेंट हाउस फॉर वूमेन (कुछ सीटें), एसजीटीबी खालसा कॉलेज वूमेन, इंटरनेशनल स्टूडेंट हाउस (कुछ सीटें) महाराजा अग्रसेन कॉलेज वूमेन, केशव महाविद्यालय वूमेन, राजीव गांधी हॉस्टल फॉर वूमेन। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed