{"_id":"59a414a14f1c1b7d018b456b","slug":"hindu-college-hostel-fees-case-ugc-secretary-reaches-delhi-women-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू कॉलेज हॉस्टल फीस मामला : यूजीसी कार्यकारी सचिव पहुंचे दिल्ली महिला आयोग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिंदू कॉलेज हॉस्टल फीस मामला : यूजीसी कार्यकारी सचिव पहुंचे दिल्ली महिला आयोग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 Aug 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
यूजीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में लड़कियों के हॉस्टल की फीस ज्यादा लिए जाने के मामले में यूजीसी ने हाथ पीदे खींच लिए। यूजीसी कार्यकारी सचिव पी.के ठाकुर ने दिल्ली महिला आयोग को बताया कि फीस लेने का मामला कॉलेज प्रशासन से जुड़ा है।
विज्ञापन
इस मामले का हल कॉलेज को ही निकालना है और यूजीसी की इसमें कोई भूमिका नहीं है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली महिला आयोग ने यूजीसी कार्यकारी सचिव को सम्मन जारी किया था।
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने यूजीसी को कहा है कि वह इस मामले में 10 दिन के अंदर कॉलेज प्रशासन के साथ मीटिंग कर छात्राओं के हित में प्रस्ताव पारित करें। उन्होंने मीटिंग के मिनट्स भी आयोग भेजने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के लड़कियों के हॉस्टल की फीस लड़कों के हॉस्टल के मुकाबले में ज्यादा है।
विज्ञापन
इस कारण से लड़कियों के साथ भेदभाव हो रहा है। इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि आयोग की ओर से इस मामले में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर को भी पत्र लिख समस्या का हल निकालने की अपील की थी। आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद के मुताबिक इस मामले पर मंत्रालय ने यूजीसी को रिपोर्ट भेजने के लिए भी कहा है।