फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hindi day orientation program in the College of Education

केआईआईटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हिंदी दिवस पर हुआ ओरिएनटेशन प्रोग्राम

Thu, 15 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 15 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hindi day orientation program in the College of Education
- फोटो : Amar Ujala

गुड़गांव के सोहना रोड भोंडसी स्थित केआईआईटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड के नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएनटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया  और हिंदी दिवस भी मनाया गया।  

विज्ञापन


समारोह में छात्रों को कॉलेज  के नियमों जानकारी दी गई। इस दौरान कॉलेज की छात्रा पिंकी और  बिरंचि ने कविता के माध्यम से बताया कि  अंग्रेजी की तरफ भागते हुए हमने अपनी भाषा को बहुत पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन


 केआईआईटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल एम सेन गुप्ता ने कहा कि टीचर को एक स्टूडेंट की तरह होना चाहिए, जो अपने  जीवन में हमेशा नया सीखता रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीचर को चाहिए की स्टूडेंट्स के विकास के लिए सिर्फ अधिक नंबरों के पीछे न भागे, बल्कि समय समय पर पढ़ने के तरीके में बदलाव करता रहे।

इस मौके पर केआईआईटी कॉलेज के  महानिदेशक   एस एस अग्रवाल  ने कहा कि  शुरुआती समय  छात्रों के लिए चुनौती भरा होता हैं लेकिन आत्मविश्वास उन्हें हर मोड़  पर आगे बढ़ने का हौसला देता है। 


उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में हर रोज नए-नए बदलाव हो रहे हैं जिसके लिए अपने आप को अपडेट रखना जरूरी है एक विद्यार्थी के लिए जितना जरूरी किताबों को पढ़ना है उतना ही इंडस्ट्री पर नजर रखना भी जरूरी है।

समारोह में केआईआईटी कॉलेज  ऑफ एजुकेशन  के प्रिंसिपल एम सेन गुप्ता, केआईआईटी कॉलेज  के डायरेक्टर जनरल एस एस अग्रवाल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed