{"_id":"57d939ee4f1c1b2d46d48ed5","slug":"hindi-day-orientation-program-in-the-college-of-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"केआईआईटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हिंदी दिवस पर हुआ ओरिएनटेशन प्रोग्राम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
केआईआईटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हिंदी दिवस पर हुआ ओरिएनटेशन प्रोग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सोहना रोड भोंडसी स्थित केआईआईटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड के नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएनटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया और हिंदी दिवस भी मनाया गया।
विज्ञापन
समारोह में छात्रों को कॉलेज के नियमों जानकारी दी गई। इस दौरान कॉलेज की छात्रा पिंकी और बिरंचि ने कविता के माध्यम से बताया कि अंग्रेजी की तरफ भागते हुए हमने अपनी भाषा को बहुत पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
केआईआईटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल एम सेन गुप्ता ने कहा कि टीचर को एक स्टूडेंट की तरह होना चाहिए, जो अपने जीवन में हमेशा नया सीखता रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि टीचर को चाहिए की स्टूडेंट्स के विकास के लिए सिर्फ अधिक नंबरों के पीछे न भागे, बल्कि समय समय पर पढ़ने के तरीके में बदलाव करता रहे।
इस मौके पर केआईआईटी कॉलेज के महानिदेशक एस एस अग्रवाल ने कहा कि शुरुआती समय छात्रों के लिए चुनौती भरा होता हैं लेकिन आत्मविश्वास उन्हें हर मोड़ पर आगे बढ़ने का हौसला देता है।
उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में हर रोज नए-नए बदलाव हो रहे हैं जिसके लिए अपने आप को अपडेट रखना जरूरी है एक विद्यार्थी के लिए जितना जरूरी किताबों को पढ़ना है उतना ही इंडस्ट्री पर नजर रखना भी जरूरी है।
समारोह में केआईआईटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल एम सेन गुप्ता, केआईआईटी कॉलेज के डायरेक्टर जनरल एस एस अग्रवाल मौजूद थे।