फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   high speed of Online registration now

DU: अभी ऑनलाइन पंजीकरण कराने की रफ्तार तेज

Sun, 12 Jun 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
high speed of Online registration now
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में जारी ऑनलाइन आवेदन की रेस को शुरू हुए 12 दिन हो चुके हैं। फिलहाल आवेदकों का जोर ऑनलाइन पंजीकरण कराने पर ही है। जैसे ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में पहुंचेंगी तो फार्म जमा कराने वाले आवेदकों की संख्या में इजाफा होगा।

विज्ञापन


बीते 1 जून से शुरू हुए आवेदन प्रक्रिया के तहत शनिवार शाम छह बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण कराने का आंकड़ा 2, 44, 995 तक पहुंच गया। जबकि फीस भुगतान के साथ फार्म जमा कराने वालों की संख्या 1, 38, 692 पहुंच गई है।
विज्ञापन


अगले रविवार(19 जून) तक आवेदन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में अगले सप्ताह के मध्य से फार्म जमा कराने वालों की संख्या मेें इजाफा होने लगेगा। हालांकि प्रशासन की सलाह है कि अंतिम समय में फार्म जमा कराने से बचें और ध्यानपूर्वक फार्म को अंतिम तिथि समाप्त होने से पहले भर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है ऑॅनलाइन आवेदन का आंकड़ा
कुल छात्र आवेदकों की संख्या       68463
कुल छात्रा आवेदकों की संख्या      70223
ट्रांसजेंडर                               06
अनारक्षित आवेदकों की संख्या    94465
ओबीसी आवेदकों की संख्या       9494
एससी आवेदकों की संख्या         20557
एसटी आवेदकों की संख्या          3466
पीडब्लयूडी आवेदकों की संख्या    710

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed