फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   high scorer applicant call for trial in DU sports quota admission

डीयू में स्पोर्ट्स कोटे के दाखिले में हाई अंक वालों को ट्रायल के लिए बुलावा

Mon, 26 Jun 2017 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Jun 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
high scorer applicant call for trial in DU sports quota admission
डेमो - फोटो : demo pic

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्पोट्र्स कोटे के दाखिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया के समय ही स्पोट्र्स प्रमाणपत्र ऑनलाइन अपलोड कराए गए थे। इन प्रमाणपत्रों के आधार पर प्रशासन ने अब छात्रों के प्रमाणपत्रों के अंकों को जारी कर दिया है। छात्रों को चालीस में से अंक दिए गए हैं। इन अंकों में जिन छात्रों को हाई अंक मिले हैं उन्हें ट्रॉयल के लिए बुलाया गया है। उल्लेखनीय है कि 27 जून से विभिन्न ट्रॉयल की शुरुआत होगी।    

विज्ञापन

   
डीयू प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि यूजी पोर्टल पर ट्रॉयल का शेड्यूल देखें। साथ ही अगर उन्हें प्रमाणपत्रों में मिले अंकों को लेकर कुछ शिकायतें हैं तो उनकी शिकायत का निपटारे केलिए डीयू दाखिला पोर्टल पर रविवार दोपहर तीन बजे के बाद से सुविधा शुरु की गई है। दाखिला पोटल पर दाखिला हेल्पलाइन में एक ग्रीवांस फॉर्म दिया गया है। जिसे भर कर छात्र अपनी शिकायत का समाधान कर सकते हैं। 
विज्ञापन


हालांकि इसके लिए 150 शब्दों में ग्रीवांस को लिखना होगा। अब 27 जून को ट्रॉयल शुरु होंगे। बीते साल तक खेल कोटे के दाखिले में ट्रॉयल व स्पोट्र्स की वेटेज 50-50 फीसदी थी। इस बार ट्रॉयल की वेटेज को बढ़ाकर 60 फीसदी किया गया है और 40 फीसदी वेटेज सर्टिफिकेट की रखी गई। अब जब 27 जून से ट्रॉयल शुरु होंगे तो  छात्रों को 60 अंकों में से कम से कम 30 अंक लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ट्रॉयल में खेल केअंक, फंडामेंटल स्किल, व प्लेयिंग ऐबिलिटी के अंकों को शामिल किया गया है।  ट्रॉयल 27 जून से 06 जुलाई तक होंगे। 13 जुलाई को ट्रॉयल व स्पोट्र्स में मिले अंकों के आधार पर सूची जारी की जाएगी। 13 जुलाई से 15 जुलाई तक दस्तावेजों  का सत्यापन और दाखिले मंजूर होंगे। 19 जुलाई से 21 जुलाई तक एक बार फिर दस्तावेजों का सत्यापन और कॉलेज की ओर से दाखिला मंजूरी दी जाएगी। 21 जुलाई को स्पोट्र्स दाखिले के लिए दूसरी सूची जारी की जाएगी और इस सूची के आधार पर 22 जुलाई से 24 जुलाई तक कॉलेज में दाखिले होंगे।


25 से 27 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी की प्रक्रिया होगी। 27 जुलाई को ही तीसरी स्पोट्र्स दाखिला सूची जारी होगी और 28 जुलाई से 29 जुलाई तक दाखिले होंगे। कॉलेज की ओर से दाखिला मंजूर किए जाने के बाद आवेदक को यूजी दाखिला पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फीस भुगतान केलिए लॉग इन करना होगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed