{"_id":"5928538b4f1c1b3c65535d78","slug":"high-fees-for-btech-be-coureses-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीटेक, बीई, बीआर्किटेक्चर में काउंसिलिंग फीस महंगी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीटेक, बीई, बीआर्किटेक्चर में काउंसिलिंग फीस महंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 May 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के अधीन राजधानी के चार विश्वविद्यालयों डीटीयू, आईआईआईटी दिल्ली, एनएसआईटी व आईजीडीटीयूडब्ल्यू में 4500 सीटों पर दाखिले की दौड़ इस साल महंगी हो गई है। ज्वाइंट एडमिशन काउंसिलिंग कमेटी ने ज्वाइंट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन फीस सौ रुपये तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
बीटेक, बीई और बी आर्किटेक्चर के छात्रों को काउंसिलिंग में रजिस्ट्रेशन के लिए 1400 रुपये देने होंगे। खास बात यह है कि आईआईआईटी दिल्ली में बीटेक प्रोग्राम में 100 सीट तो डीटीयू में 50-100 सीट तक बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
ज्वाइंट काउंसिलिंग कमेटी के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू), इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू), नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसआईटी) और इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) में बीटेक, बीई, बीआर्किटेक्चर प्रोग्राम में दाखिले की रेस छह जून से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
छात्रों को ऑनलाइन ज्वाइंट एडमिशन काउंसिलिंग की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। दिल्ली से 12वीं पास छात्रों को 85 फीसदी और देश के अन्य राज्यों के 15 फीसदी छात्रों को दाखिला मिलेगा। वहीं, केंद्र सरकार की ओर से पीएम स्कॉलरशिप योजना के नियम में बदलाव के चलते कश्मीरी छात्रों को मिलने वाले आरक्षण के लाभ के तहत इस बार बीटेक प्रोग्राम के प्रति कोर्स दो के बजाय दस सीटें आरक्षित होंगी।
हालांकि दाखिला जेईई मेन 2017 की मेरिट के आधार पर मिलेगा। आईआईआईटी दिल्ली में छात्रों को बीटेक में दो नए कोर्स कंप्यूटर साइंस एंड डिजाइन और इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड सोशल साइंस में पढ़ाई का मौका मिलेगा। इसके अलावा यहां पर ओलंपियाड में इंडियन नेशनल, मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी के छात्रों को छह नंबर की छूट मिलेगी।
इसके अलावा नेशनल टैलेंट सर्च स्कॉलरशिप, प्रोकॉन जूनियर प्रोग्रामिंग कांटेस्ट, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना, स्पोर्ट्स (नेशनल स्कूल गेम्स, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया अंडर 19 व अंडर17 ब्यायज एंड गर्ल्स), सांस्कृतिक कार्यक्रम (जिसमें छात्र को यंग आर्टिस्ट की स्कॉलरशिप मिली हो) को भी मेरिट में अतिरिक्त अंक का लाभ मिलेगा।
डीटीयू में सिंगल गर्ल के लिए प्रति कोर्स एक-एक सीट आरक्षित है। सिंगल गर्ल्स योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा को सर्टिफिकेट देना होगा कि उसका कोई अन्य भाई या बहन नहीं है।
डीटीयू में सभी स्टेट और सेंट्रल बोर्ड के टॉपर के लिए प्रति कोर्स एक-एक सीट आरक्षित है। टॉपर्स छात्रों को इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन के साथ अपना टॉपर्स वाला सर्टिफिकेट भी अपलोड करना होगा।