फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hi tech Technic used in dusu election

हाईटेक हुआ डूसू चुनाव : छात्र संगठन फेसबुक व इंस्ट्राग्राम पर सक्रिय

Fri, 26 Aug 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Aug 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
hi tech Technic used in dusu election
दिल्ली विश्वविद्यालय में 9 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव (डूसू) को लेकर तमाम छात्र संगठन प्रचार में जुट गए हैं। छात्र संगठन जहां कैंपस में रैलियां व जनमत संग्रह का सहारा ले रहे हैं, वहीं ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक पहुंच बनाने के लिए वे हाईटेक सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


छात्र संगठनों ने पेपरलेस कैंपेन को केंद्र में रखते हुए पोस्टरबाजी की जगह सोशल मीडिया को अहम हथियार बनाया है। सीमित बजट, कम समय और प्रिटेंड पोस्टर पर पाबंदी के कारण छात्र संगठन सोशल मीडिया को प्रचार का बेहतर विकल्प मान कर प्रचार में जुटे हैं।
विज्ञापन


एबीवीपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक साकेत बहुगुणा ने बताया कि कागज का उपयोग कम करने की कोशिश की जा रही है। लिहाजा एबीवीपी का दिल्ली फेसबुक पेज व राष्ट्रीय फेसबुक पेज से प्रचार किया जा रहा है। संगठन व्हाट्स ऐप, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर भी सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों तक पहुंच बनाने के लिए एबीवीपी ऐप का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। एबीवीपी ने नामांकन के लिए जो 15 उम्मीदवार शॉर्ट लिस्ट किए हैं, उनके प्रोफाइल भी सोशल मीडिया पर बनवाए गए हैं। सोशल मीडिया से प्रचार के लिए ट्रेनिंग सेशन भी हो रहे हैं।

इसमें उन्हें बताया जा रहा है कि उन्हें छात्रों तक कैसे अपनी पहुंच बनानी है। बहुगुणा ने बताया फेसबुक पर बने एबीवीपी के पेज के जरिये संगठन के कार्यों व योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। संगठन के दिल्ली पेज पर करीब 40 हजार व राष्ट्रीय पेज पर 1,76,318 लाइक्स मिल चुके हैं।

एनएसयूआई ने भी सोशल मीडिया से प्रचार के लिए खास रणनीति तैयार की है। संगठन के राष्ट्रीय सचिव विवेकानंद पाठक ने बताया कि डूसू फतह के लिए फेसबुक पर कॉलेज आधार पर तीन माह पहले ही पेज बना दिए गए थे। व्हाट्स ऐप ग्रुप भी तैयार किए गए हैं।


इनके माध्यम से संगठन की योजनाओं और गतिविधियों से छात्रों को अवगत कराया जा रहा है। डूसू से जुड़े 52 कॉलेजों में सोशल मीडिया टीम भी बनाई गई हैं। प्रचार के लिए सीमित समय होने के कारण प्रचार के इस स्वरूप से अधिक लाभ की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed