फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   heavy school bags will not be compulsory in schools in faridabad

अब शनिवार को नहीं लाना पड़ेगा भारी स्कूल बैग

Tue, 15 Nov 2016 12:36 AM IST
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 15 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
heavy school bags will not be compulsory in schools in faridabad

‘मनोहर’ सरकार ने स्कूली बैग के बोझ तले दबे बचपन को बड़ी राहत दी है। सरकार के नए फैसले से अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शनिवार के दिन स्कूल बैग लेकर नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन


इस दिन विद्यार्थी स्कूल में सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इसे ज्वॉयफुल एक्टिविटी डे का नाम दिया गया है। इस योजना की शुरूआत बाल दिवस (14 नवंबर) के मौके पर की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें प्रदेश में पहली, दूसरी व तीसरी क्लास में बच्चों को 4 टेक्स्ट बुक्स, चौथी व पांचवीं में 5, छठवीं में 17, सातवीं में 15 और कक्षा 8 में 16 लानी पड़तीं हैं।  स्कूल बैग के इस बोझ को कम करते हुए प्रदेश सरकार ने महीने के हर शनिवार को बैग फ्री कर दिया है और इस दिन को एक्टिविटी डे के रूप में मनाने फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का यह फैसला स्कूल बैग के बोझ तले दबे बचपन को राहत तो देगा, साथ ही इससे नौनिहालों का खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सर्वांगीण विकास होगा। शनिवार को छोड़ बाकी दिन पढ़ाई पर केंद्रित रहेंगे। इसकी जानकारी सभी जिलों में शिक्षा अधिकारियों को दे दी गई है।

बस्ते के बोझ से बच्चों पर शारीरिक व मानसिक कुप्रभाव पड़ता है। किताबों के दबाव में मानसिक विकास संभव ही नहीं है। खेलकूद का मौका नहीं मिलता, जिसमें शारीरिक व मानसिक विकास बाधित हो जाता है। -सुशील कण्वा, पूर्व जिला प्रधान, हसला


ज्वॉयफुल एक्टिविटी डे की शुरूआत जिलास्तर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बल्लभगढ़ और खंड स्तर पर सेक्टर 7 स्थित स्कूल से की जाएगी। इस मौके पर बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियां कराई जाएंगी। वास्तव में बच्चों पर बस्ते का बोझ किसी भी स्तर से बेहतर नहीं है। यह बच्चों के समग्र विकास में सबसे बड़ा बाधक है। बस्ते के बोझ को कम करने का प्रदेश सरकार का निर्णय स्वागतयोग्य है। -अनीता शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी बल्लभगढ़। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed