HBSE Result 2018: 10वीं के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी। बोर्ड की ओर से सोमवार को जारी परिणाम में गुरुग्राम 45.67 फीसदी रिजल्ट के साथ प्रदेश में 15वें और 38.06 फीसदी रिजल्ट के साथ पिछड़ा जिला मेवात 22वें पायदान पर रहा। जबकि पिछले वर्ष गुरुग्राम 43.68 फीसदी के साथ 16वें पायदान पर था। इस बार रिजल्ट में मामूली सुधार हुआ है।
बोर्ड की ओर से जारी परिणाम में गुरुग्राम की लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतरीन प्रदर्शन किया। 48.94 फीसदी लड़कियां सफल हुई, जबकि 42.86 फीसदी लड़के सफल रहे। वहीं, मेवात में 41.52 फीसदी लड़कियां सफल रही जबकि 36.60 फीसदी लड़कों को सफलता हासिल की।
गुरुग्राम में 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 15955 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 7286 विद्यार्थी सफल हुए। लड़कों के मुकाबले 6.09 फीसदी लड़कियां ज्यादा सफल रही। बोर्ड परीक्षा में 8607 लड़के शामिल हुए। इनमें 42.86 फीसदी के साथ 3689 विद्यार्थी सफल रहे, जबकि परीक्षा में 7348 लड़कियों में 3597 लड़कियां ने सफलता हासिल की। 48.95 फीसदी लड़कियों का सफल परिणाम रहा।3
मेवात में भी लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी। कुल 3107 लड़कियां परीक्षा में बैठी। इसमें से 1290 लड़कियां पास हुई। लड़कियों का पास परिणाम 41.52 फीसदी रहा। वहीं 7360 लड़के परीक्षा में बैठे इनमें 2694 लड़के पास हुए। लड़कों के मुकाबले 4.92 फीसदी अधिक लड़कियां सफल हुई।
परिणाम के आंकड़ों पर एक नजर
गुरुग्राम जिला--
कुल विद्यार्थी ं 15955
सफल विद्यार्थी ं 7286
पास प्रतिशत ं 45.67
-लड़कों की प्रतिशत ं 42.86
-लड़कियों की प्रतिशत ं 48.95
मेवात जिला का परिणाम आंकड़ों में-
कुल विद्यार्थी ं 10467
सफल विद्यार्थी ं 3984
पास प्रतिशत ं 38.06
-लड़कों की प्रतिशत ं 36.60
-लड़कियों की प्रतिशत ं 41.52