{"_id":"575c66794f1c1baf029c6a52","slug":"haryana-government-on-the-back-foot-in-bba","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीए को लेकर बैकफुट पर हरियाणा सरकार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीबीए को लेकर बैकफुट पर हरियाणा सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) कोर्स को लेकर प्रदेश सरकार बैकफुट पर आ गई है। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय (डीएसडी) में इस कोर्स को बंद करने के अपने आदेश को प्रदेश सरकार ने कुछ ही दिनों में वापस ले लिया। अब शिक्षा सत्र-2016-17 के अंतर्गत विद्यार्थी इस कॉलेज के बीबीए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रशासन ने कोर्स बहाल करने को उच्चतर शिक्षा विभाग से अपील की थी।
विज्ञापन
बीबीए कोर्स को बंद करने के आदेश से गुड़गांव के विद्यार्थी काफी परेशान थे। अब इसकी बहाली से विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। प्रदेश भर में वोकेशनल कोर्स पिछले कुछ सालों से फीके पड़ने लगे हैं। उनमें से बीबीए भी एक है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने गुड़गांव के द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में कुछ दिनों पहले इस कोर्स को बंद करने का आदेश जारी किया था। जिसे अब वापस ले लिया गया है। इस समय शहर के कॉलेजों में मिशन एडमिशन का दौर चल रहा है। प्रबंधन के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों का कहना है कि यह उनके लिए शुभ संकेत है।
विज्ञापन
बीबीए कोर्स को लेकर विद्यार्थियों के उत्साह में कमी को देखते हुए वर्ष 2015 में उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के तीन राजकीय कॉलेजों में इस कोर्स को बंद कर दिया था। इनमें गुड़गांव के सिधरावली, करनाल और नारनौल स्थित राजकीय कॉलेज शामिल थे। वर्ष 2014 में गुड़गांव सेक्टर-14 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में भी बीबीए कोर्स बंद कर दिया गया था। माना जा रहा है कि कॉलेजों में बीबीए कोर्स को लेकर शिक्षकों के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं है। यही कारण है कि इस कोर्स को हटाने का सिलसिला उच्चतर शिक्षा विभाग ने किया है।
विज्ञापन