फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana boards results and gurugram got second lowest position

हरियाणा बोर्ड के रिजल्ट में सबसे नीचे से सिर्फ एक पायदान ऊपर रहा साइबर सिटी गुरुग्राम

Fri, 19 May 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 19 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
haryana boards results and gurugram got second lowest position
- फोटो : amar ujala

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी। बोर्ड की ओर से बृहस्पतिवार शाम 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। पूरे जिले का औसत रिजल्ट प्रदेश के औसत रिजल्ट से कम रहा।

विज्ञापन


52.01 फीसदी रिजल्ट के साथ प्रदेश में गुरुग्राम 20वें पायदान पर रहा। जबकि प्रदेश में पिछड़े जिले में शुमार मेवात के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और 59.46 फीसदी रिजल्ट के साथ प्रदेश में 16वां स्थान प्राप्त किया। गुरुग्राम में 61.53 फीसदी लड़कियां सफल हुई, जबकि 44.78 फीसदी लड़के सफल रहे।
विज्ञापन


गुरुग्राम में 12वीं कक्षा की परीक्षा में 9009 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें 4686 विद्यार्थी सफल हुए। बाकी 2110 विद्यार्थियों का कंपार्टमेंट रहा है, जबकि 2119 विद्यार्थी पूरी तरह फेल रहे। लड़कों के मुकाबले 16.75 फीसदी लड़कियां अधिक पास की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में 5020 लड़के शामिल हुए। इनमें 44.78 फीसदी के साथ 2248 विद्यार्थी सफल रहे, जबकि परीक्षा में 3980 लड़कियों में 2449 लड़कियां ने सफलता हासिल की। दूसरी ओर, मेवात में भी लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। 16.5 फीसदी लड़कियां सफल रहीं।

मेवात में 72.64 फीसदी लड़कियों ने बाजी मारी और 56.14 फीसदी लड़के 12वीं के रिजल्ट में पास हुए। बोर्ड परीक्षा में 3293 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें 1958 विद्यार्थी सफल हुए। 647 विद्यार्थियों का कंपार्टमेंट रहा और 532 विद्यार्थी फेल हो गए।

जबकि परीक्षा में 2572 लड़कों में 1444 सफल हुए, जबकि 753 लड़कियों में 547 सफल हुई। बोर्ड के मुताबिक सरकारी औ प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट लगभग पास प्रतिशत के बराबर रहा। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले शहरी क्षेत्र के छात्र आगे रहे।

माहौल रहा फीका

haryana boards results and gurugram got second lowest position

शाम 4 बजे के बोर्ड ने अपनी वेबसाइट, टेलीफोन, एसएमएस सुविधा के अलावा पहली बाद मोबाइल ऐप पर अपना रिजल्ट जारी किया। रिजल्ट के बाद इस बार माहौल थोड़ा फीका रहा। अधिकांश स्कूलों की छुट्टी हो गई थी।

जिसकी वजह से स्कूल भी अपने छात्रों के बारे में संपूर्ण जानकारी नहीं जुटा पाए। इसके पीछे बोर्ड ही कारण बना। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने स्तर पर रिजल्ट जानने में जुटे रहे। वहीं सरकारी स्कूलों में दोपहर बाद छुट्टी होने के कारण उन्हें अधिक दिलचस्पी नहीं रही। अधिकांश स्कूलों ने बृहस्पतिवार को ही जानकारी जुटाने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed