फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana board went the way of cashless

हरियाणा बोर्ड भी चला कैशलेस की राह पर

Tue, 06 Dec 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम Updated Tue, 06 Dec 2016 12:42 AM IST
सार

नोटबंदी के दौर में बोर्ड अपने कामकाज को कैशलेस करने जा रहा
 

विज्ञापन
Haryana board went the way of cashless
फीस डेबिट व क्रेडिट कार्ड से देने की सुविधा - फोटो : amar ujala

विस्तार

नोटबंदी के दौर में अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अपने कामकाज को कैशलेस करने जा रहा है। बोर्ड सभी परीक्षाओं की फीस ऑनलाइन या डेबिट व क्रेडिट कार्ड से जमा कराने की सुविधा उपलब्ध कराएगा। यह व्यवस्था बोर्ड ने इसी वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के आवेदन के साथ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इसके साथ बोर्ड की ओर से मार्च 2017 की विद्यालयी परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की संशोधित तारीख घोषित कर दी गई है। 12वीं के परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के 06 से 08 दिसंबर, 300 रुपये लेट फीस के साथ 09 से 15 दिसंबर और 1000 रुपये विलंब शुल्क समेत 16 से 22 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


वहीं, 10वीं कक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क 06 से 10 दिसंबर, 100 रुपये विलंब शुल्क से 11 से 12 दिसंबर, 300 रुपये विलंब शुल्क से 13 से 19 दिसंबर तथा 1000 रुपये विलंब शुल्क 20 से 26 दिसंबर निर्धारित की गई है। पंजीकरण केवल ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि पंजीकरण के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगइन करें। पंजीकरण के बाद परीक्षा शुल्क बैंक खातों में जमा करना होगा। परीक्षा शुल्क ई-चालान, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग द्वारा ही जमा करवाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed