फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana board exam answer sheet checking penalty for teachers

उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में धांधली पड़ेगी भारी

Mon, 08 May 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 08 May 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
haryana board exam answer sheet checking penalty for teachers
CBSE STUDENTS

9वीं और 11वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में धांधली से निपटने के लिए हरियाणा बोर्ड की तरफ से नई पहल की जा  रही है। बोर्ड की टीम जिलावार उत्तर पुस्तिकाओं की रेंडम चेकिंग करेगी। अगले एक सप्ताह में इस प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया जाएगा। जांच किस स्कूल में होगी और किस विषय की उत्तर पुस्तिकाओं की होगी, इसका खुलासा नहीं किया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में हेराफेरी पाए जाने पर संभावित स्कूल के मुखिया के खिलाफ तो कार्रवाई होगी।  साथ ही परीक्षा के दौरान जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी थी वो भी नपेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश में इस बार कक्षा 9वीं एवं 11वीं की परीक्षा को बोर्ड की तर्ज पर कराने के प्रयास किए गए, लेकिन प्रश्रपत्र आउट होने के कारण योजना फेेल साबित हुई। हरियाणा बोर्ड को उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में धांधली का शक है। मसलन, जिस स्कूल में परीक्षा आयोजित हुई, उसी स्कूल के शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। माना जा रहा है कि ऐसी स्थिति में स्कूल के प्रदर्शन को ध्यान में रख जांच में गड़बड़ी हो सकती है। जिसको ध्यान में रखते हुए हरियाणा बोर्ड ने रेंडम चेकिंग का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


यानी फरीदाबाद जिले में एक हजार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होगी। बाकायदा, इसके लिए बोर्ड की तरफ से नियुक्त किए गए शिक्षक किसी भी स्कूल में जाकर किसी भी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करेंगे। लापरवाही सामने आने पर स्कूल के मुखिया और परीक्षा केंद्रों में तैनात शिक्षकों की मुश्किलें तो बढ़ेंगी ही। इसके साथ ही शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास भी होगा। 15 मई तक उत्तर पुस्तिकाओं को एकत्रित करने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed