फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana 10th board results dispute over topper list, board removes list from net and see all update

हरियाणा 10वीं बोर्ड रिजल्ट आते ही हुआ विवाद, जानें क्यों बोर्ड ने हटा दी टॉपर्स लिस्ट

Tue, 23 May 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 23 May 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
haryana 10th board results dispute over topper list, board removes list from net and see all update
हर‌ियाणा दसवीं बोर्ड का र‌िजल्ट आया - फोटो : अमर उजाला

जिले में दसवीं के परिणाम के बाद टॉपरों को लेकर विवाद पैदा हो गया है। दो स्कूल अपने-अपने छात्र को सर्वाधिक अंक के साथ जिले का टॉपर बता रहे हैं। एक स्कूल की शिकायत पर बोर्ड ने साइट से जिले के सभी टॉपरों के नाम हटा लिए हैं। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल जांच जारी है। जल्द टॉपरों की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सोमवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। इसके बाद जिले के एक नहीं बल्कि दो स्कूलों ने अपने बच्चों को जिले में टॉपर दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह देख एक स्कूल संचालक ने बोर्ड के चेयरमैन व सचिव से शिकायत कर दी। इसके बाद बोर्ड ने संज्ञान लेते बोर्ड की साइट से टॉपरों की सूची ही हटा दी। इस बारे में बोर्ड में संपर्क किया गया तो जानकारी दी गई कि अभी प्रदेश के सभी जिलों के टॉपरों की सूची हटा ली गई है। टॉपरों की सूची फिर से बनवाई जा रही है। सूची हटाने जाने की जानकारी मिलते ही निजी स्कूल संचालक अपने-अपने तरीके से परिणाम को पेश करने में जुट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने-अपने स्कूल के बच्चों को टॉपर बता रहे निजी स्कूल

haryana 10th board results dispute over topper list, board removes list from net and see all update
10वीं बोर्ड का र‌िजल्ट न‌िकलने के बाद खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

जिले के बीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश कौशिश ने दावा किया कि उनके स्कूल के छात्र यश जिनका रोल नंबर (2017339949) है, ने 500 में से 487 अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान पाया है। इसी प्रकार जीवन ज्योति स्कूल ने भी यह दावा किया।

कौशिश का कहना है कि इसके बाद ही उन्होंने ही बोर्ड के चेयरमैन व सचिव को लिखित शिकायत भेजकर टॉपरों की गलत सूची जारी होने जानकारी दी। इसके बाद साइट से टॉपरों की सूची हटा दी गई। उनके अनुसार उनके स्कूल के अन्य विद्यार्थियों छात्रा भूमिका ने 458,  जतिन ने 453,  हेमंत ने 451 व रूबी ने 449 अंक प्राप्त किए।

उनके अनुसार इन छात्रों के अलावा विद्यालय के 25 छात्रों ने मेरिट में स्थान पाया है। कौशिश ने बताया कि यश की सफलता से वह तथा शिक्षक ही नहीं, बल्कि उसके परिजन भी बेहद खुश हैं।

जीवन ज्योति के करण को मिले 483 अंक

haryana 10th board results dispute over topper list, board removes list from net and see all update
जीवन ज्योति के करण को मिले 483 अंक - फोटो : अमर उजाला

जीवन ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक वीरेंद्र गहलोत ने दावा किया है कि उनके स्कूल का छात्र करण  500 में से 483 अंक लेकर जिले में पहले स्थान पर है। उनका कहना है कि 483 अंक से ज्यादा जिले में किसी के नहीं हैं। जिले में 12 वीं के बाद अब दसवीं में भी हम जिले में टॉप पर हैं।

गहलौत के अनुसार करण डागर के अलावा संदीप व विशाल ने 478, जितेंद्र ने 466, त्रिलोक ने 463, ऋतिक ने 459,अंकित ने 451, दीपक व उषा ने 440, हेमदत्त ने 444 अंक प्राप्त किए हैं। उनके अनुसार उनके स्कूल के बच्चों के प्रदर्शन से वे बेहद खुश हैं तथा बच्चों को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्य मंजीत रावत ने भी बच्चों को बधाई दी है।

उधर हरियाणा हाई स्कूल के प्रधानाचार्य वीरपाल रावत ने बताया कि उनके स्कूल का दसवीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल के छात्र संदीप ने 92.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है।

जबकि आदिल ने 91.2, मुस्कान खान ने 91 प्रतिशत व अनुज ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उनके अनुसार स्कूल के 15 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 60 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि इन बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

सरकारी व निजी स्कूलों ने बढ़ाई बढ़त
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं के परीक्षा परिणाम में इस बारे जिले की स्थिति में सुधार हुआ है। पिछले साल की तुलना में इस बार निजी व सरकारी स्कूलों ने बढ़त बनाई है। गत वर्ष जहां निजी स्कूलों का परिणाम 42 प्रतिशत रहा था, वहीं इस बार 49.5 प्रतिशत रहा है। जबकि सरकारी स्कूलों का परिणाम इस बार 43 प्रतिशत रहा है। जबकि गत वर्ष सरकारी स्कूलों का परिणाम 32 प्रतिशत रहा है। राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य मामराज रावत ने बताया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की स्थिति में सुधार का कारण शिक्षक हैं। इस बार भी जिले में लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले ज्यादा सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed