हरियाणा 10वीं बोर्ड रिजल्टः फरीदाबाद टॉपर बनने के लिए स्कूलों में लगी होड़, जानें रेस में हैं कौन
सोमवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। एसडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली रेनू ने 96.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। स्कूल दावे के अनुसार जिला टॉपर रेनू ही है।
शांति निकेतन स्कूल के संजीत को जिले का दूसरा टॉपर बताया जा रहा है। नालंदा पब्लिक स्कूल की साक्षी ने 95.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। साक्षी जिले की तीसरी टॉपर बनने की दावेदार हैं। उधर, शिक्षा विभाग जिला टॉपर्स की सूची को लेकर देर रात तक स्थिति साफ नहीं कर पाया था।
निजी स्कूलों के टॉपर विद्यार्थियों की रेस में मोहन ऋषि पब्लिक स्कूल की 90.6 फीसदी अंक लाने वाली ऋतु भी है। सर्वोदय हाई स्कूल की अपर्णा ने 460 अंकों के साथ 92 फीसदी अंक हासिल किए हैं। निजी स्कूलों के टॉपर विद्यार्थियों ने ज्यादातर 90 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
25 किलोमीटर दूर जाकर दी परीक्षा, बनी जिला टॉपर
साक्षांपुर गांव की रेनू मोहना स्थित एसडी मेमोरियल स्कूल में पढ़ती है। रेनू डॉक्टर बननी चाहती हैं। बेटी के सर्वाधिक नंबरों की जानकारी पाकर मां पुष्पा देवी का कहना है कि प्रदेश सरकार की टॉप 100 को डॉक्टर और इंजीनियर बनाने वाली पहल का आभार जताया है।
संजीत ने हासिल किए 96.2 फीसदी अंक, जिला दूसरा टॉपर
शांति निकेतन स्कूल ने दावा किया है कि उनके स्कूल का छात्र भी जिला टॉपर्स की लिस्ट में से एक है।
साक्षी ने हासिल किए 95 फीसदी अंक
नालंदा स्कूल की छात्रा साक्षी ने 95 फीसदी अंक हासिल किए है। साक्षी के स्कूल का दावा है कि उनकी छात्रा जिले में तीसरे स्थान की दावेदार हैं।
अर्पणा ने हासिल किए 92 फीसदी अंक
अर्पणा ने 92 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सर्वोदय स्कूल की छात्रा जिले में चौथे स्थान की दावेदार है।
कौैशल और लक्ष्य ने हासिल किए 91 फीसदी अंक
सर्वोदय स्कूल के कौशल और लक्ष्य ने 91 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सर्वोदय स्कूल का दवा है कि जिले के टॉप 10 में सर्वोदय स्कूल के तीन विधार्थियों के नाम हैं।