फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hansraj college celebrated its 70th foundation day

हंसराज कॉलेज ने मनाया अपना 70 वां स्थापना दिवस 

Thu, 27 Jul 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Jul 2017 10:08 AM IST
सार


भारत जैसी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कहीं नहीं है-किरन रिजिजू      
 -हंसराज कॉलेज ने मनाया अपना 70 वां स्थापना दिवस      
-किरेन रिजिजू, डॉ लोबसंग सांगे, व प्रबोध महाजन को महात्मा हंसराज रत्न सम्मान दिया गिया

विज्ञापन
hansraj college celebrated its 70th foundation day
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की सांस्कृतिक, अध्यात्मिक एवं साहित्यक विरासत पूरे विश्व में महत्वपूर्ण है। भारत एक अनोखा देश है। भारत जैसी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कहीं नहीं है। यह बातें गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने हंसराज कॉलेज के 70वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।

विज्ञापन


इस अवसर पर कॉलेज ने अपने तीन पूर्व छात्रों किरेन रिजिजू, तिब्बत प्रधानमंत्री डॉ लोबसंग सांगे व हंसराज कॉलेज के चेयरमैन प्रबोध महाजन को महात्मा हंसराज रत्न सम्मान से सम्मानित किया।
विज्ञापन


गृह राज्य मंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि  जैसा शैक्षणिक माहौल इस कॉलेज का है वैसा किसी कॉलेज में नहीं है। छात्रों के पास पढ़ाई के लिए तीन सुनहरे वर्ष हैं। ऐसे में वह इस समय का प्रयोग मेहनत के साथ करें साथ ही देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई काम छोटा बड़ा नहीं होता। ईमानदारी से समाज के हित में अपना समय दीजिए। स्थापना दिवस समारोह केअवसर पर कॉलेज ने पूर्व छात्रों, शिक्षकों, एवं नॉन टीचिंग स्टाफ सहित 34 लोगों को विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया।

जिसमें दस पूर्व छात्रों महात्मा हंसराज गौरव सम्मान, दस शिक्षकों को  महात्मा हंसराज शिक्षा रत्न सम्मान, नॉन टीचिंग स्टॉफ के दस कार्यकर्ताओं को महात्मा हंसराज विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर तिब्बत केप्रधानमंत्री लोबसंगे सांगे ने अपने कॉलेज केदिनों को याद करते हुए कहा कि यह कॉलेज सिर्फ शिक्षा नहीं देता बल्कि कुछ बड़ा करने केलिए प्रेरित करता है। उन्होंने भारत और चीन में अंतर करते हुए कहा कि भारत लोकतंत्र की रक्षा केसाथ विकास की बात करता है और चीन लोकतंत्र को मारकर विकास का रास्ता अपनाता है।


डीएवी के चेयरमैन डॉ पूनम सूरी ने छात्रों को कहा कि जीवन नकारात्मक भाव न आने दें। बड़े सपने देखएं तथा उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें। इस अवसर पर पद्मश्री एस.के सामा डे केयर सेंटर जस्टिस मेहरचंद महाजन शूटिंग रेंज, लैंग्वेज लैब एवं मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर कॉलेज केछात्रों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed