{"_id":"58a058a54f1c1b5933d83fd5","slug":"gymnastics-to-promote-government-and-kilo-play-is-working-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिमनास्टिक को बढ़ावा देने के लिए सरकार 'खेलो और खिलो' पर कार्य कर रही है","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जिमनास्टिक को बढ़ावा देने के लिए सरकार 'खेलो और खिलो' पर कार्य कर रही है
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 12 Feb 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा जिमनास्टिक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की खेलो और खिलो की सोच है। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के नेतृत्व में जिम्नास्टिक को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
यह रविवार को नहर पार स्थित नवनियुक्त हरियाणा जिमनास्टिक संघ के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजू ठाकुर के कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार जिमनास्टिक खेल को ब्लॉक स्तर पर ले जाने का सोच रही है, इससे क्रिकेट की तरह इसके प्रति भी युवा वर्ग में रुचि बढ़े। इस अवसर पर अम्मू का पगड़ी एवं तलवार भेंट कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन