{"_id":"595e2c974f1c1b13168b45a1","slug":"gurugram-mdu-temporary-hold-auto-promotion-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू ने ऑटो प्रमोशन नियम पर लगाई रोक ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमडीयू ने ऑटो प्रमोशन नियम पर लगाई रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 06 Jul 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने ऑटो प्रमोशन पर रोक लगा दी है। यूनिवर्सिटी से संबंधित कॉलेजों में इस बार केवल उन्हीं विद्यार्थी को द्वितीय वर्ष में दाखिला मिलेगा, जो पहले सेमेस्टर के 50 फीसदी विषय में पास हो। यह नियम सख्ती के साथ कॉलेजों में लागू करने के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद सभी कॉलेजों में एक कमेटी बना दी गई है और छात्रों को डीएमसी (डिटेल मार्कशीट व सर्टिफिकेट) प्रस्तुत करने को कहा गया है। कॉलेजों में मार्कशीट बांटने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, सेमेस्टर स्कीम के छात्रों को बिना पास हुए अगले वर्ष के सेमेस्टर में दाखिला दे दिया जाता था। कई ऐसे छात्र अब भी है, जिन्होंने पहले, दूसरे सेमेस्टर पास किए बिना पांचवें व छठें सेमेस्टर तक पहुंच गए हैं। छठें सेमेस्टर भले ही पास कर जाते है, लेकिन पहले व दूसरे सेमेस्टर में पास नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन
इसी को देखते हुए विश्वविद्यालय ने यह व्यवस्था की है। इस साल दूसरे वर्ष के तीसरे सेमेस्टर और तीसरे वर्ष के पांचवें सेमेस्टर में भी यह नियम लागू है। पिछले वर्ष भी इस नियम को लेकर आदेश आए थे लेकिन विरोध के बाद इसे लागू नहीं किया गया था।
नियम के तहत दूसरे वर्ष के तीसरे सेमेस्टर में छात्रों को दाखिला लेने के लिए पहले सेमेस्टर 50 फीसदी पेपर पास करना जरूरी होगा। यानी अगर छात्र ने पहले सेमेस्टर में छह पेपर पढ़े है तो कम से कम तीन पेपर में पास होना जरूरी होगा।
पास नहीं होने की सूरत में अगले सेमेस्टर में दाखिला नहीं दिया जाएगा। तीसरे वर्ष में प्रवेश में छात्रों को पहले सेमेस्टर से लेकर तीसरे सेमेस्टर तक पास होना जरूरी होगा।
तीसरे सेमेस्टर में दाखिले के लिए सभी विद्यार्थी को प्रथम सेमेस्टर में 50 पफीसदी विषयों में पास होना जरूरी है। बिना मूल मार्कशीट के चालान जेनरेट नहीं किए जाएंगे। इस बारे में छात्रों को सूचित करने के लिए कॉलेज परिसर के सभी नोटिस बोर्ड के माध्सम से जानकारी दे दी गई है।
-सुशीला शर्मा, प्राचार्य, राजकीय कन्या महाविद्यालय