फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurugram got 16th position in 10th haryana board exams

10वीं के रिजल्ट में 16वें पायदान पर रहा गुरुग्राम

Tue, 23 May 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 23 May 2017 09:36 AM IST
सार


-पूरे जिले का 43.68 फीसदी रहा परिणाम
-लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।

विज्ञापन
gurugram got 16th position in 10th haryana board exams

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी। बोर्ड की ओर से सोमवार को जारी रिजल्ट में 43.68 फीसदी रिजल्ट के साथ प्रदेश में गुरुग्राम 16वें पायदान पर रहा। गुरुग्राम में 48.34 फीसदी लड़कियां सफल हुई, जबकि 39.65 फीसदी लड़के सफल रहे। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी अधिक सफल हुए।

विज्ञापन


वहीं सरकारी स्कूलों के अपेक्षा निजी स्कूलों ने दसवीं का परिणाम में झंडे गाड़े। गुरुग्राम सेक्टर-4 स्थित जीवन ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रीति बॉबुआ ने 481 अंक के साथ जिले में अव्वल रही।
विज्ञापन


गुरुग्राम में 10वीं कक्षा की परीक्षा में 13632 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 5955 विद्यार्थी सफल हुए। 745 विद्यार्थियों का कंपार्टमेंट रहा है, जबकि 6932 विद्यार्थी पूरी तरह फेल रहे हैं। लड़कों के मुकाबले 8.66 फीसदी लड़कियां अधिक पास की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में 7302 लड़के शामिल हुए। इनमें 39.68 फीसदी के साथ 2895 विद्यार्थी सफल रहे, जबकि परीक्षा में 6330 लड़कियों में 2933 लड़कियां ने सफलता हासिल की। 48.34 फीसदी लड़कियों का परिणाम रहा।

शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने बेहतर परिणाम हासिल करके दिखाया है। शहरी क्षेत्र से 6712 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 3039 विद्यार्थी सफल रहे। परीक्षा परिणाम 42.14 फीसदी रहा। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 6920 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें 2916 विद्यार्थी सफल रहे।


परीक्षा परिणाम 45.28 फीसदी रहा। दूसरी ओर सरकारी स्कूलों के मुकाबले निजी स्कूलों ने बेहतर प्रदर्शन किया। राजकीय स्कूलों से 8268 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें केवल 38.85 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे, जबकि निजी स्कूलों से 4785 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 52.48 फीसदी सफल रहे।

आंकड़ों पर एक नजर
कुल विद्यार्थी        : 13632
सफल विद्यार्थी    : 6932
पास प्रतिशत        : 43.68
-लड़कों की प्रतिशत        : 39.65
-लड़कियों की प्रतिशत    : 48.34
-ग्रामीण पास प्रतिशत    : 45.28
-शहरी पास प्रतिशत        : 42.14
-राजकीय स्कूल प्रतिशत    : 38.85
-निजी स्कूल प्रतिशत    : 52.48
-एडिड स्कूल प्रतिशत    : 40.07

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed