फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   guidelines for mcom admission in delhi university

DU में एमकॉम में दाखिले के लिए गाइड लाइन तैयार

Sat, 13 May 2017 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 May 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
 guidelines for mcom admission in delhi university
students - फोटो : google
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले की तैयारी के साथ-साथ पीजी कोर्सेज में दाखिले की भी तैयारी की जा रही है। इसके लिए डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स पीजी कोर्सेज दाखिले की तैयारी पूरा करने में लगा हुआ है। 
विज्ञापन


वहीं बीकॉम व एमकॉम कोर्सेज में दाखिले के लिए बनी कमेटी ने अपनी गाइडलाइंस तैयार कर ली हैं। कमेटी के सदस्यों को एक दाखिला बुलेटिन भी दिया गया। जिसके अनुसार एमकॉम में छात्रों के दाखिले के लिए दो श्रेणी बनाई गई है। 
विज्ञापन


पहली श्रेणी में मेरिट के आधार पर सीधे दाखिले और दूसरी श्रेणी में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। बुलेटिन के अनुसार डिपार्टमेंट के अलावा 15 कॉलेजों में एमकॉम पढ़ाया जाता है। कुल 359 सीटों में 174 सीटों पर मेरिट के आधार पर डायरेक्ट एडमिशन बाकि 185 सीटों पर कॉमन एट्रेंस टेस्ट के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एकेडमिक काउंसिल सदस्य व कॉमर्स दाखिला कमेटी सदस्य प्रो. हंसराज ने बताया कि डायरेक्ट एडमिशन की 174 सीटों में सामान्य के लिए 88 सीट, एससी की 26, एसटी की 13, ओबीसी की 47 व विकलांग श्रेणी की 5 सीटें, व इन सीटों के अतिरिक्त पीडब्ल्यूडी की पांच, सीडब्ल्यू की 9 व स्पोट्र्स की 9 सुपरन्यूमरी सीटें है। इसी तरह से कॉमन एट्रेंस टेस्ट में दाखिले के लिए सीटों का बंटवारा इस प्रकार किया गया है। सामान्य वर्ग 93, एससी, 28, एसटी 14, ओबीसी 50, पीडब्ल्यूडी 6, सीडब्ल्यू 9 व स्पोट्र्स की सुपरन्यूमरी सीटें होंगी।


इन कॉलेजों में होती है एमकॉम की पढ़ाई 
कॉमर्स विभाग, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हंसराज कॉलेज, रामजस, हिंदू, खालसा, राजधानी, जाकिर हुसैन, जानकी देवी, गुरु तेग बहादुर, गुरु गोबिंद सिंह, शहीद भगत सिंह, मोती लाल, पीजीडीएवी, एआरएसडी, देशबधुं कॉलेज शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed