फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   guest teachers regularization is just a cheap popularity step by aap

'गेस्ट टीचरों को नियमित करने का बिल सस्ती लोकप्रियता'

Wed, 04 Oct 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Oct 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
guest teachers regularization is just a cheap popularity step by aap
विजेंद्र गुप्ता

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को गेस्ट टीचरों व सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत अध्यापकों को नियमित करने के लिए लाए जाने वाले सरकार के बिल को मात्र सस्ती लोकप्रियता पाने वाला खोखला कदम करार दिया है।

विज्ञापन


इस बिल में 17 हजार टीचरों के भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक गंभीरता और संवेदनशीलता दृष्टिगत नहीं होती। सदन में इससे अधिक दायित्वपूर्ण, गहराई वाला, वैधानिक व संवैधानिक रूप से न्यायसंगत बिल प्रस्तुत किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन


विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार ने प्रस्तावित बिल में उसे शिक्षा, वित्तीय और न्याय व विधि विभागों से परीक्षित कर लेने को उल्लेखित नहीं किया है और उनकी दृष्टि से बिल न्यायोचित व सक्षम है। किसी भी बिल को अमलीजामा पहनाने के लिए यह आवश्यक है कि वह संबंधित विभागों, वित्तीय व विधि विभाग से अनुमोदित किया गया हो। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed