{"_id":"574db3d84f1c1b0e761094ed","slug":"guest-teachers-hurdles-imposed-on-lg-may-not-be-so-permanent-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गेस्ट टीचरों पर एलजी ने लगाया अड़ंगा, इसलिए स्थायी नहीं हो पा रहे अध्यापक'","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
'गेस्ट टीचरों पर एलजी ने लगाया अड़ंगा, इसलिए स्थायी नहीं हो पा रहे अध्यापक'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
आशुतोष के साथ केजरीवाल
- फोटो : जी पाॅल
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को केंद्र सरकार का पपेट बताया है। आप का आरोप है कि उपराज्यपाल ही गेस्ट टीचरों को स्थायी करने में अड़ंगा बने हैं। इसी कारण 17 हजार गेस्ट टीचर स्थायी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
आप ने उपराज्यपाल से मांग की है कि इस मामले में बिना किसी परिवर्तन के प्रस्ताव तैयार करें। उपराज्यपाल केंद्र सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं। उन्हें संवैधानिक पद पर रहते ही भाजपा की केंद्र सरकार के कठपुतली बनकर नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
आप नेता आशुतोष ने कहा है कि उन्हें किसी तरह की कानूनी राय लेने का अधिकार नहीं है। बता दें कि पिछले दिनों भी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसी तरह के आरोप उपराज्यपाल पर लगाए थे। आप नेता दिलीप पांडेय ने कहा है कि भाजपा इस मामले में डर्टी पॉलिटिक्स कर रही है।
विज्ञापन