फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   guest teachers appointment process started in sctert in delhi

एससीईआरटी में गेस्ट शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

Sat, 29 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
guest teachers appointment process started in sctert in delhi

दिल्ली सरकार के स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) में अनुबंध आधार पर गेस्ट शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए गेस्ट शिक्षकों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


मेरिट लिस्ट में आने वाले शिक्षकों को अपने दस्तावेजों के सत्यापन के लिए एससीईआरटी में संपर्क करने को कहा गया है। एससीईआरटी ने दस्तावेजों के सत्यापन के लिए समय व दिन भी निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन


एससीईआरटी की ओर से साफ कर दिया गया है कि जो उम्मीदवार तय समय व तिथि पर उपस्थित नहीं होते हैं उन्हें दस्तावेज जमा कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 11 विषयों के लिए तीन नवंबर व चार नवंबर को सुबह 10. 30 बजे दस्तावेजों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेजों की जांच होने के बाद सफल उम्मीदवारों को एससीईआरटी ऑफर लैटर जारी करेगा। जिसके आधार पर तीन दिन के अंदर उन्हें ज्वाइन करना होगा। दस्तावेजों की जांच के लिए गेस्ट शिक्षकों को रजिस्ट्रेशन स्लिप, सभी मूल प्रमाणपत्र, रिसर्च कार्य से जुड़े सभी मूल दस्तावेज, एससी-एसटी, ओबीसी प्रमाण पत्र, दो फोटोग्राफ, एक फोटो प्रमाणपत्र (सरकारी) लेकर आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed