{"_id":"58ece18e4f1c1be275cf5d57","slug":"guardians-protest-against-school-fees-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस बढ़ोतरी को लेकर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
फीस बढ़ोतरी को लेकर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 12 Apr 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
स्कूल स्टूडेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीस बढ़ोतरी, प्रवेश शुल्क हर साल लिए जाने के खिलाफ मंगलवार को मेन बाजार स्थित अग्रवाल स्कूल के अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने हरियाणा शिक्षा नियामवली के तहत जिला शिक्षा विभाग को दिए गए फार्म 6 के अनुरूप फीस बढ़ोतरी नहीं की है।
विज्ञापन
अग्रवाल स्कूल पेरैंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार त्रिलोचन सिंह ने बताया कि हरियाणा शिक्षा नियमावली के तहत स्कूल पहली, छठी और 11वीं क्लास में ही प्रवेश शुल्क ले सकते है। लेकिन स्कूल प्रशासन की ओर से हर कक्षा में हर वर्ष फीस ली जाती है। इस बारे में अभिभावक कई बार प्रशासन को ज्ञापन दे चुके है।
विज्ञापन
इसलिए अब वे हर दिन स्कूल गेट पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताएंगे। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से मांग की है कि वह फार्म 6 की सत्यापित कॉपी अभिभावकों को उपलब्ध कराएं तथा बढ़ी हुई फीस वापस ली जाए। प्रदर्शन में प्रेम, महेश, देवेंद्र सैनी, अमरदीप, परमेश शर्मा सहित अनेक अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन