{"_id":"58626d364f1c1b132ceeae59","slug":"govt-schools-will-be-the-12th-of-the-pre-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में होगा 12वीं का प्री-बोर्ड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सरकारी स्कूलों में होगा 12वीं का प्री-बोर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Wed, 28 Dec 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षाओं से पहले दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में बच्चों की तैयारी की जांच करने के लिए प्री बोर्ड व मॉक टेस्ट कराने जा रही है। 12वीं क्लास के बच्चों की प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी जबकि 9वीं क्लास के बच्चों का वार्षिक परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट लिया जाएगा। सभी परीक्षाएं नए साल में 9 जनवरी से 24 जनवरी के बीच होंगी। इसे लेकर विषयवार तिथियां भी घोषित कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
दरअसल, 12वीं की अगले साल मार्च में बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं। इसलिए सरकार उनकी अब तक की पढ़ाई कैसी है उसे जांचने के लिए प्री बोर्ड परीक्षा करवा रही है। 12वीं क्लास के बच्चों की परीक्षाएं 9 जनवरी से भौतिकी विज्ञान और राजनीति शास्त्र के साथ शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 24 जनवरी तक चलेंगी। इसमें सभी स्ट्रीम साइंस, मैथ, आर्ट्स के बच्चे शामिल होंगे। दोनों पाली (सुबह व सांध्य) में पढ़ने वाले स्कूलों के बच्चे भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय 9वीं के छात्रों के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन भी करा रहा है। दरअसल, बीते कुछ शिक्षण सत्रों से इस क्लास के बच्चे बड़ी संख्या में फेल हो रहे थे। सरकारी स्कूलों में 9 वीं क्लास के बच्चों का परीक्षा परिणाम बेहद खराब रहा है। इसे देखते हुए उनकी वार्षिक परीक्षा से पहले शिक्षा निदेशालय मॉक टेस्ट का आयोजन कर रही है। इससे उनकी वार्षिक परीक्षा तैयारियों का अंदाजा लगाया जा सके।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में सभी जिले के उपशिक्षा निदेशकों को सूचना दे दी गई है। परीक्षाएं उसी स्कूल में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का मूल्यांकन भी किया जाएगा। उसका परीक्षा परिणाम शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर 27 से 30 जनवरी के मध्य उपलब्ध रहेगा। उसके बाद यह हटा लिया जाएगा।