फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   govt college unvailled in Manesar, will expend 12 cr

मानेसर में 12 करोड़ से बनेगा राजकीय महाविद्यालय

Sat, 11 Feb 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 11 Feb 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
govt college unvailled in Manesar, will expend 12 cr
मानेसर में राजकीय महाविद्यालय की आधारशिला रखते हुए। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने  शुक्रवार को  चंडीगढ़ से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये मानेसर में राजकीय महाविद्यालय की आधारशिला रखी। साथ ही राजकीय महाविद्यालय जाटौली-हेलीमंडी में बनने वाले पुस्तकालय, रसायन प्रयोगशाला, अध्यापन खंड व सभागार का शिलान्यास किया। 

विज्ञापन


मानेसर का यह कॉलेज लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 10 एकड़ भूमि पर बनेगा। इसका भवन तीन मंजिला होगा। जिसमें  हॉल, स्टॉफ रूम, लैब की सुविधाएं उपलब्ध हाेंगी।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय जाटौली-हेलीमंडी में पुस्तकालय, बहुउद्देशीय हॉल, रसायन प्रयोगशाला, अध्यापन खंड का निर्माण लगभग 21.50 एकड़ भूमि पर किया जाएगा और इस पर 12.43 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानेसर के कॉलेज की बिल्डिंग लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जाएगी, जबकि हेलीमंडी के कॉलेज में निर्माण पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन करेगा। 18 महीने में काम करने का लक्ष्य रखा गया है।

मंच पर उपस्थित लोक निर्माण मंत्री नरबीर सिंह, गुरुग्राम शहरी क्षेत्र के विधायक उमेश अग्रवाल की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। दर्शकों के लिए प्लाजमा टीवी लगाई गई थी। जिस पर वे मुख्यमंत्री को सीधे शिलान्यास के लिए रिमोट का बटन दबाते हुए देख पाए।


साथ ही चंडीगढ़ से इंटरनेट के जरिये मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संक्षिप्त संबोधन भी किया। जिसमें उन्होंने राव नरबीर सिंह से पूछा-‘राव साहब अब तो ठीक हो गया’ और उपस्थित लोगों को उन्होंने इस कॉलेज के लिए बधाई भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed