फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   government schools kids in delhi would get double money for uniform

सरकारी स्कूलों के बच्चों को वर्दी के लिए मिलेगी दोगुणी राशि

Thu, 23 Mar 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Mar 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
government schools kids in delhi would get double money for uniform

राजधानी के सरकारी स्कूलों में पढने वाले बच्चों को वर्दी खरीदने के लिए अब पहले से दोगुणा पैसे मिलेंगे। दिल्ली सरकार ने इस निर्णय की जानकारी हाईकोर्ट को दी है। इतना ही नहीं बच्चों को राईटिंग सामाग्री के लिए पैसे पहले के समान ही मिलते रहेंगे।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति वी.कामेश्वर राव के समक्ष दिल्ली सरकार ने पेश जवाब में कहा कि छात्रों को वर्दी खरीदने के लिए मिलने वाले रकम में इजाफा कर दिया है। सरकार ने अदालत को बताया कि कक्षा एक से 5वीं कक्षा तक के छात्रों को वर्दी के लिए अब 500 रुपये की अपेक्षा 1100 रुपये, कक्षा छह से 8वीं तक के छात्रों को 700 रुपये की अपेक्षा 1400 रुपये और कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों को 900 रुपये की अपेक्षा 1500 रुपये भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार के इस फैसले से राजधानी में सरकारी व नगर निगम के स्कूलं में पढने वाले 16 लाख से अधिक छात्रों को लाभ होगा। सरकार ने इस वर्ष बजट के बाद यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने यह हलफनामा कटवरिया सराय स्थित नगर निगम के स्कूल में चौथी कक्षा में पढने वाले छात्र शुभम की मां द्वारा दाखिल याचिका पर अपना पक्ष रखते हुए दाखिल र्कया है। याचिका में उन्होंने वर्दी और लेखन सामग्री मुहैया कराने का आदेश देने की मांग की थी। इस मामले में अदालत ने सरकार और तीनों नगर निगम से जवाब मांगा था।

सरकार ने हाईकोर्ट को बताया है कि छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2017-18 में  यह राशि प्रदान की जाएगी। सरकार ने कहा कि छात्रों को यह पैसा छात्रों को उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा ताकि वे अपने पसंद की वर्दी खरीद सके।


सरकार ने यह भी बताया है कि छात्रों को टेक्स बुक की किताबे निशुल्क मुहैया करा दी जाती है और लेखन सामग्री के लिए का एक से पांच तक के बच्चों को 300 रुपये और कक्षा 6 से आठ के बच्चों को 400 रुपये तक दिए जाएंगे। इसके अलावा कक्षा आठ के बच्चों को अलग से जमैक्ट्री बाक्स के लिए 30 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed