{"_id":"591b10854f1c1bcf3bf23c8c","slug":"government-school-teachers-will-be-upgrade","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल के शिक्षक होंगे अपग्रेड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सरकारी स्कूल के शिक्षक होंगे अपग्रेड
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 May 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अपग्रेड करने की तैयारी शुरू की है। सरकार ने स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) के सहयोग से शिक्षकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है। मंगलवार को यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम में वर्तमान में दिल्ली सरकार में पढ़ा रहे 26 हजार टीजीटी शिक्षक व 10 हजार पीजीटी शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। इसमें उन्हें क्षमता निर्माण के गुर सिखाएंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को राजधानी में कई स्थानों पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। टीजीटी के प्रत्येक बैच को 27 जगहों पर चार दिनों के दौरान प्रशिक्षित किया जाएगा जबकि पीजीटी शिक्षकों को 45 स्थानों पर पांच दिनों में प्रशिक्षित किया जाएगा। यह एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक अनूठी योजना बनाई गई है। जिसमें शिक्षक छोटे समूहों में बैठे हैं और उन्हें समूह गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। समूह-आधारित शिक्षा की अवधारणा को शिक्षक प्रशिक्षण के लिए पेश किया गया है ताकि यह तकनीक दिल्ली सरकार के स्कूलों के कक्षाओं में प्रयोग हो।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के लिए समूह आधारित मॉडल बीते वर्ष शुरु किया गया था। टीजीटी केरलिए हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय की बारीकियां सिखाई जाएंगी। जबकि पीजीटी केलिए 11वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम की विभिन्न अवधारणाओं को समझाने पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा।