{"_id":"58ff4e5a4f1c1b9228c0cf5d","slug":"government-school-students-now-can-speak-in-english","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी बोलेंगे फर्रांटेदार अंग्रेजी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी बोलेंगे फर्रांटेदार अंग्रेजी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 26 Apr 2017 07:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढने वाले नौनिहाल अब पहली क्लास से ही फॉर एप्पल और बी फॉर ब्वाय पढ़ेंगे। प्रदेश सरकार ने खंड स्तर पर दो से तीन सरकारी स्कूलों में पहली क्लास से अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई कराने का फैसला लिया है। जिले में छह स्कूलों में इस बार यह योजना लागू होगी।
दरअसल, सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी की शिक्षा सुचारू रूप से न होने के कारण अधिकांश बच्चे कमजोर रह जाते हैं। यह बात शिक्षा विभाग के सर्वे में कई बार सामने आई। इसलिए अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजने से कतराते हैं। जिसके कारण लगातार सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या घट रही है।
घटती संख्या से चिंतित शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के ढांचागत व्यवस्था को बदला शुरू कर दिया है। सरकार ने खंड स्तर पर दो या तीन स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में तब्दील करने का फैसला लिया है ताकि सरकारी स्कूल के बच्चे भी निजी स्कूलों के छात्रों की तरह फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकें। इन स्कूलों में इसी सत्र से अंग्रेजी की स्पेशल क्लासें लगाई जाएगी।
विज्ञापन
फरीदाबाद जिले में राजकीय प्राथमिक स्कूल एतमापुर, सेक्टर 28, सेक्टर 30, सेक्टर 3, बापू नगर और राजीव कॉलोनी को चयनित किया है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र वर्मा ने बताया कि इन स्कूलों में जल्द ही अंग्रेजी विषय का ट्रेंड स्टाफ भेजा जाएगा। ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो।