{"_id":"58612ba54f1c1b8740eebd3d","slug":"government-grants-will-be-paralyzed-if-take-fee-from-sc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी वर्ग के विद्यार्थियों से फीस ली तो रुक जाएगा सरकारी अनुदान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एससी वर्ग के विद्यार्थियों से फीस ली तो रुक जाएगा सरकारी अनुदान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
file coty
- फोटो : ghazipur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी या निजी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से फीस या किसी तरह का फंड लेने पर संस्थान को मिलने वाला सरकारी अनुदान रोका जा सकता है। ऐसा करने वाले निजी कॉलेज व निजी यूनिवर्सिटी की की मान्यता तक रद्द की जा सकती है। उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने इस संबंध में सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को पत्र भेज कर साफ-साफ चेताया है।
विज्ञापन
दरअसल, अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सरकारी और प्राइवेट कॉलेज व यूनिवर्सिटी में फीस की छूट है। इसके बदले सरकार पोस्ट मैट्रिक वजीफा देती है। नियमानुसार इस वर्ग के विद्यार्थियों से किसी भी तरह की फीस या फंड नहीं ली जा सकती है। लेकिन कई कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में इन विद्यार्थियों से फीस लेने की शिकायतें विभाग को मिलती रही है।
विज्ञापन
विभाग से जारी पत्र में कहा है कि कुछ संस्थानों द्वारा आदेश के पालन नहीं करने की शिकायत आई है। फीस और फंड पर रोक को केवल प्रवेश के समय लागू किया जा रहा है, लेकिन बाद में अन्य तरीके से अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से फीस और फंड लिया जा रहा है। पत्र में कहा गया है कि कॉलेजाें द्वारा आदेश का मतलब गलत तरह से प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विभाग ने जारी पत्र आदेश दिए है कि कॉलेज और यूनिवर्सिटी किसी भी स्टेज पर किसी भी एससी विद्यार्थी से फीस नहीं ले सकता है। अगर कोई कॉलेज लेता है और उसकी जानकारी विभाग को मिलती है तो सरकारी कॉलेज का अनुदान रोक दिया जाएगा। जबकि स्वपोषित कॉलेजों और यूनिवर्सिटी की एनओसी रद्द की जाएगी।