फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gita Gopinath appointed as Chief Economist of International Monetary Fund

डीयू की छात्रा रही गीता बनीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की मुख्य अर्थशास्त्री

Tue, 02 Oct 2018 05:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Oct 2018 05:15 AM IST
विज्ञापन
Gita Gopinath appointed as Chief Economist of International Monetary Fund
Gita Gopinath

गीता गोपीनाथ को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया गया है। इस पद तक पहुंचने वाली वह दूसरी भारतीय हैं। इससे पहले आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन इस पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं।

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए और दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स में पीजी डॉ. गोपीनाथ मौरी ऑब्स्टफेल्ड का स्थान लेंगी। आईएमएफ ने सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में इस आशय की जानकारी दी।
विज्ञापन


इससे पहले वह शिकागो और हावर्ड यूनिवर्सिटी में अध्यापन कर चुकी हैं। वर्ष 1971 में मलियाली परिवार में पैदा हुईं गोपीनाथ की नियुक्ति पर आईएमएफ की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड ने कहा, ‘मैं इतनी विलक्षण और प्रतिभावान महिला को मुख्य अर्थशास्त्री के पद पर नियुक्त करके बेहद खुश हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed