{"_id":"58ac7eee4f1c1b3d32b22e5f","slug":"ghaziabad-aktu-open-the-mega-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : एकेटीयू के खेल महाकुंभ का आगाज","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गाजियाबाद : एकेटीयू के खेल महाकुंभ का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
aktu, student
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में एकेटीयू के दो दिवसीय स्टेट स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाकेदार आगाज हुआ। स्पोर्ट्स फेस्ट में एकेटीयू के 235 कॉलेजों के 1235 खिलाड़ियों का जमावड़ा लगा।
विज्ञापन
पहले दिन वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, शतरंज सहित विभिन्न खेलों के लीग मुकाबलों में जीत के लिए टीमों ने पूरा जोर लगाया।
फेस्ट का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय रेसलर जगदीश कलीरमन और एकेटीयू पीजी डीन प्रो. वीरेंद्र पाठक ने किया। उन्होंने शारीरिक और मानसिक शक्ति के लिए खेलों को सबसे अच्छा माध्यम बताया।
विज्ञापन
एकेटीयू यूजी डीन प्रो. एसपी शुक्ला, पूर्व भारतीय बास्केटबॉल कप्तान जयशंकर मेनन, आईएमएस सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी राकेश छारिया और निदेशक डा. श्रवण मुखर्जी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
एकेटीयू स्पोर्ट्स कंवीनर व खेल अधिकारी उदय सिंगटा ने कहा कि दिन-रात के खेल महाकुंभ में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे।