{"_id":"577d1a864f1c1b446c7f9bbb","slug":"getting-trouble-in-submitting-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस जमा कराने में छात्रों को हो रही परेशानी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
फीस जमा कराने में छात्रों को हो रही परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू के सभी कॉलेजों में मंगलवार को पहली कटऑफ सूची के तहत दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की भीड़ रही। इस बार ऑनलाइन फीस जमा करने में छात्रों के पसीने छूट रहे हैं, उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दस्तावेज की जांच के बाद बैंक से चालान के लिए आवेदकों को एक पर्ची दी जा रही है। बैंक में फीस जमा करने में दो से तीन घंटे लग रहे हैं। नेहरू कॉलेज की प्रधानाचार्य विमला बिश्रोई ने बताया कि कॉलेज में बुधवार तक 120 दाखिले हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को ईद की छुट्टी है। ऐसे में शुक्रवार यानी पहली कटऑफ के दाखिले के अंतिम दिन अधिक फार्म आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ऐसे में दाखिला प्रक्रिया से लेकर बैंकों में फीस जमा करने के लिए आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार को तिगांव सरकारी कॉलेज में 25, अग्रवाल कॉलेज में 86, राजकीय महिला कॉलेज 67, दयानंद कॉलेज में 103 आवेदन जमा हो चुके हैं। डीएवी कॉलेज के प्रचार्या सतीश आहूजा ने बताया कि 140 विद्यार्थियों ने फीस जमा करके सीट पक्की कर ली है।
विज्ञापन
कॉलेज खुलेंगे, बैंक रहेंगे बंद
सात जुलाई को ईद है। इस कारण शहर के सभी बैंक बंद रहेंगे, लेकिन शहर के कॉलेज खुले रहेंगे। प्रधानाचार्य बिमला विश्रोई ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया को ध्यान में रख स्टाफ की छुट्टी रद्द कर दी गई है। आवेदक बृहस्पतिवार को भी कॉलेज से चालान ले सकते हैं व जमा कर सकते हैं। दूसरे और तीसरे समेस्टर के विद्यार्थियों को भी कॉलेज में चालान जमा करना होगा।
ऐसे जमा कर सकते हैं फीस
विद्यार्थी कटऑफ में नाम पाने के बाद कॉलेज पहुंचकर दस्तावेज की जांच कराएं। कॉलेज से उन्हें एक चालान मिलेगा। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की किसी भी बैंक में चालान जमा कराना होगा। इसकी एक प्रति कॉलेज में वापस आकर जमा करानी होगी। इसके अलावा नेट बैंकिंग से भी फीस जमा की जा सकती है।
माइग्रेशन प्रमाण पत्र बना दाखिला में रोड़ा
जेबीटी के बाद स्नातक में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए माइग्रेशन प्रमाण पत्र रोड़ा बन रहा है। नेहरू और राजकीय महिला कॉलेज में दाखिले लेने पहुंची सपना, नेहा, पूजा ने बताया कि उनका मेरिट लिस्ट में नाम आ गया हैं, लेकिन हरियाणा बोर्ड की तरफ से उन्हें अभी तक माइग्रेशन प्रमाण पत्र नहीं मिला। कॉलेज वाले बिना इस प्रमाण पत्र के दाखिला लेने को तैयार नहीं है।