दाखिले रद्द होने के कारण सीटें हो रही खाली, तीसरी लिस्ट में भी रहेगा भरपूर चांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय में दूसरी कट ऑफ केभी हाई रहने केकारण दाखिला नहीं ले पाएं तो तीसरी लिस्ट में भी छात्रों को दाखिले का भरपूर चांस मिलेगा। दरअसल अब भी कई कॉलेजों केकई कोर्सेज में काफी सीटें खाली है।
खासकर कॉमर्स, व साइंस के दाखिले कई जगह खुले रहने की संभावना है। कट ऑफ में मामूली गिरावट कर कॉलेजों ने जो सर्तकता दिखाई है उससे अभी सभी कोर्सेज के दाखिले बंद होने की स्थिति नहीं बनी है। हालांकि अभी दूसरी कट ऑफ के आधार पर दाखिले का एक दिन शेष है। उस दिन के दाखिले के आधार पर ही कॉलेजों में बची हुई सीटों की वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कट ऑफ आने केबाद दाखिले जिस तरह से रफ्तार पकड़ रहे हैं उसी रफ्तार के साथ कई कॉलेजों में से दाखिले रद्द भी हो रहे हैं। कॉलेज प्रिंसिपल मान रहे हैं कि तीसरे दिन के दाखिलों के बाद भी तीसरी सूची में कोर्सेज में दाखिले की संभावना होगी।
किरोड़ीमल कॉलेज में दूसरी कट ऑफ के दूसरे दिन ही 200 दाखिले हो गए जबकि इतने ही दाखिले रद्द भी कराए गए हैं। कॉलेज में बुधवार को सबसे ज्यादा दाखिले केमिस्ट्री, फिजिक्स, बॉटनी व बीकॉम में हुए। कॉलेज में अब तक 600 के लगभग दाखिले हो चुके हैं।
कई कोर्सेज में पचास फीसदी सीटें अब भी खाली
वहीं रामानुजन कॉलेज में 800 सीटों केलिए 400 दाखिले हो चुके हैं, इस तरह कॉलेज में अब भी पचास फीसदी सीटें खाली है। बुधवार को लगभग चालीस दाखिले कराए गए हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ एसपी अग्रवाल के मुताबिक कट ऑफ में गिरावट सर्तकता केसाथ की गई थी इसलिए जिस तरह से दाखिले लिए गए हैं दाखिले रद्द कराने पर संतुलन बन जाएगा।
अरबिंदो कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विपिन अग्रवाल ने बताया कि दाखिले रफ्तार पकड़ रहे हैं। अब तक 950 दाखिले हुए हैं और 100 केलगभग रद्द हुए हैं। ऐसे में कई कोर्सेज में दाखिले की गुजाइंश तीसरी में भी बनी रहेगी।
बीए प्रोग्राम में दाखिले कम हो रहे हैं चूंकि बीएमएस, बीबीई व बीबीए की काउंसलिंग शुरू हो गई है ऐसे में बीकॉम से भी छात्र दाखिले रद्द कराए गए तो सीटें खाली होंगी। वह कहते हैं कि सही स्थिति दूसरी कट ऑफ के दाखिले के आखिरी दिन ही पता चल सकेगा। वहीं दौलत राम कॉलेज में 1100 सीटों के लिए 800 दाखिले हो गए हैं।
हालांकि बीए प्रोग्राम में दाखिले काफी हो रहे हैं। वहीं आईपी में अब तक 500 दाखिले हो गए हैं और दाखिले भी काफी रद्द हो रहे हैं। ऐसे में तीसरी सूची में भी काफी पॉपुलर कोर्सेज में दाखिले की गुजाइंश रहेगी।