फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   get important alerts from these apps which will help in your career

इन ऐप से पायें जरूरी एलर्ट, करियर में मिलेगी मदद

Tue, 31 Oct 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 31 Oct 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
get important alerts from these apps which will help in your career
career

करियर को सही दिशा देने के लिये सही समय पर सही जानकारी प्राप्त करना अतिआवश्यक है। लेकिन कई बार लोगों को जरूरी कांप्टीशन या जॉब की समय पर जानकारी नहीं प्राप्त हो पाती है। ऐसे में कई ऐप और वेबसाइट हैं जो आपको इस काम में मदद दे सकते हैं। इन ऐप द्वारा आपको हर कांप्टीशन और जॉब की आवेदन तिथि , परीक्षा तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी।

विज्ञापन


आईएमएस नोएडा कॉलेज की पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष रितु गर्ग ने बताया कि आज कांप्टीशन का जमाना है। हर क्षेत्र में कई तरह के नये - नये अवसर पैदा होते हैं। जिनकी जानकारी कई बार छात्रों को आसानी से नहीं मिल पाती है। लेकिन एजुकेशनल ऐप इसमें बेहद मददगार हैं।

विज्ञापन

 

अधिकांश छात्रों के पास आज लैपटॉप और स्मार्टफोन होते हैं। इनका बेहतर उपयोग करके करियर से जुड़ी सभी जानकारियां आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जॉब्स ओपनिंग की जानकारी के लिये आप निम्न ऐप से मदद ले सकते हैं

get important alerts from these apps which will help in your career
करियर प्लस - फोटो : SELF
1-indeedjobsearch
2-freejobalert
3-govtjobsalert
4-sarkarinaukri-freejobalert
5-naukri.comjobsearch
6-bankersadda
7-pratiyogitadarpan
8-crackingmba

इन ऐप से मिलेगी पढ़ाई में मदद

get important alerts from these apps which will help in your career
आईएएस - फोटो : SELF
इसके साथ ही कई ऐप हैं जो आपकी पढ़ाई में भी मदद करती हैं। इनके जरिये आप अपने विषय से संबंधित जानकारियां और सामान्य ज्ञान हासिल कर सकते हैं। यदि आप अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं तो निम्न ऐप आपके लिये मददगार बन सकती हैं।
1-current affairs & daily general knowledge quiz
2-current affairs gk - ssc ias ibps exam prep
3- india gk
4- gk hindi ias sc ssc offline
5- gk offline
6- civildaily

इन वेबसाइट्स पर भी डालें नजर

get important alerts from these apps which will help in your career
करियर प्लस - फोटो : SELF

इसके साथ ही कुछ ऐसी वेबसाइटे हैं जैसे safalta.com, https://studyabroad.shiksha.com या http://www.mastersportal.eu  जो आपको विभिन्न क्षेत्रों में करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराती हैं। साथ ही रोजगार समाचार, प्रतियोगी परीक्षाओं पर आधारित पत्रिकायें आदि भी छात्रों के लिये मददगार बन सकती हैं।


अमर उजाला पब्लिकेशन करेगा सहायता
छात्रों की मदद के लिये अमर उजला पब्लिकेशन हाउस द्वारा वेबसाइट, पत्र - पत्रिकाओं आदि का संचालन किया जाता है। जो कि करियर एलर्ट के लिये बेहद सहायक हैं। छात्र अमर उजाला पब्लिकेशन की 600 से अधिक पुस्तकों और safalta.com, वेबसाइट की मदद ले सकते हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, आईएएस, पीसीएस, एसएससी, यूपी टेट, पुलिस भर्ती के लिए अमर उजाला द्वारा पुस्तकें प्रकाशित की जाती हैं।
 

ऑनलाइन वेबसाइटों द्वारा भी आप अमर उजाला की पुस्तकें जैसे -  उत्तर प्रदेश माध्यमिक ,शिक्षा सेवा चयन बोर्ड- प्रवक्ता पीजीटी
जीव विज्ञान भर्ती परीक्षा , हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा , यूपी टेट सामाजिक अध्ययन सामाजिक विज्ञान , यूजीसी नेट जीआरएफ, एसएसी कांस्टेबल गाइड आदि घर बैठे ही आर्डर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed