{"_id":"580a30974f1c1b726b705e17","slug":"free-net-jrf-coaching-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में जेआरएफ-नेट के लिए फ्री कोचिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में जेआरएफ-नेट के लिए फ्री कोचिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को यूजीसी-जेआरएफ नेट परीक्षा की तैयारी के लिए इस बार गरीब, कोटे व अल्पसंख्यक छात्रों को प्राइवेट कोचिंग की महंगी फीस नहीं चुकानी होगी।
विज्ञापन
डीयू इस परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग के रूप में क्रैश कोर्स कराने जा रहा है। इसका लाभ लेने के लिए छात्रों को पंजीकरण के रूप में सौ रुपये का भुगतान करना होगा। कोचिंग का लाभ देने के लिए बुधवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
डीयू ने मई-जून में पीजी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के तहत कॉमर्स, लॉ, बायोमेडिकल साइंस की कोचिंग उपलब्ध कराई थी। अब डीयू ने इस सुविधा को व्यापक बनाने के लिए यूजीसी-सीएसआईआर, जेआरएफ-नेट की तैयारी नि:शुल्क कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इन कक्षाओं को डीयू-प्री-नेट विंटर स्कूल का नाम दिया गया है। इन कक्षाओं का लाभ एससी-एसटी, ईडब्लयूएस-बीपीएल, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) व अल्पसंख्यक छात्रों को मिलेगा।
इसके लिए छात्रों को www.du.ac.in से 25 अक्तूबर आधी रात तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कोर्स के लिए सीटें सीमित होने के कारण दाखिला पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा।
चयनित छात्रों की सूची 26 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे जारी की जाएगी। इसके बाद नॉर्थ कैंपस स्थित खालसा कॉलेज में 27, 28, 31 अक्तूबर व 1 से 3 नवंबर तक पंजीकरण होगा। केमिकल साइंस व लाइफ साइंस की कक्षाएं पांच नवंबर से 12 दिसंबर तक चलेंगी। जबकि कॉमर्स व लॉ के लिए कक्षाएं 17 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलेंगी।