{"_id":"58fa28374f1c1b8c7a8b47c3","slug":"free-education-through-digital-learning-in-ignou","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू में डिजिटल लर्निंग से मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इग्नू में डिजिटल लर्निंग से मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 21 Apr 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-62 स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का क्षेत्रीय केंद्र जून में डिजिटल लर्निंग सेंटर की शुरुआत करेगा। इस सेंटर में सभी को नि:शुल्क शिक्षा का मौका मिलेगा। इग्नू की ओर से ज्ञान वाणी व ज्ञान दर्शन कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। शुक्रवार को यह जानकारी इग्नू के कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार ने दी।
सेक्टर-62 स्थित जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में इग्नू की ओर से समावेशी डिजिटल अधिगम के लिए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर रविंद्र कुमार ने कहा कि डिजिटल लर्निंग सेंटर की शुरुआत देश में युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए की जा रही है। सेंटर 24 घंटे कार्य करेगा। इसका पूरे देश में विस्तार किया जाएगा।
सेंटर में हाई स्पीड इंटरनेट और प्रोजेक्टर की सुविधा रहेगी। सेंटर का मुख्य काम तकनीक के माध्यम से छात्रों को शिक्षा देना रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस तरह के डिजिटल लर्निंग सेंटरों को खोलना प्राथमिकता रहेगी। ज्ञान वाणी कार्यक्रम ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित होगा। इसके लिए ऑल इंडिया रेडियो के साथ एमओयू किया गया है। ज्ञान दर्शन कार्यक्रम दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा। इनमें इग्नू में संचालित कोर्स के बारे में पढ़ाया जाएगा। यही नहीं छात्र फोन पर विशेषज्ञों से सीधे सवाल भी पूछ सकेंगे।
विज्ञापन
सेमिनार का शुभारंभ सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नेसकॉम के पूर्व अध्यक्ष किरन कार्निक ने कहा कि डिजिटलाइजेशन के साथ मैत्री जरूरी है। जो भी संस्थान डिजिटल माध्यमों को शिक्षा में बढ़ावा नहीं देंगे, वह समय की दौड़ में पीछे रह जाएंगे। ऐसे में संस्थानों को डिजिटल तकनीकों को अपनाना जरूरी हो गया है।