फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four subjects pattern to be changed for twelvth class in cisci

CISCI : 12वीं के चार पाठ्यक्रमों के पैटर्न में बदलाव

Wed, 15 Nov 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Nov 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
four subjects pattern to be changed for twelvth class in cisci

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड ने बारहवीं के केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स के पाठ्यक्रम व प्रश्न पत्रों के पैटर्न में बदलाव किए हैं। इस बदलाव से छात्रों को परिचित कराने के लिए वीडियो तैयार किया गया है। जिसकी मदद से बारहवीं के विद्यार्थी अब बोर्ड व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

विज्ञापन


सीआईएससीई के चीफ एग्जीक्यूटिव व सचिव गैरी अराथून ने बताया कि पाठ्यक्रम में मेडिकल व इंजीनियरिंग की परीक्षाओं के अनुसार कुछ बदलाव किए गए हैं। साथ ही इन विषयों के प्रश्न पत्रों के पैटर्न को भी बदला गया है।
विज्ञापन


चूंकि यह बदलाव 2018 से लागू हो रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों व छात्रों को इसकी जानकारी होना जरूरी है। इसलिए यह वीडियो तैयार किए गए हैं। इन वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षाओं व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी। बाल दिवस पर इन वीडियो को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारहवीं आईएससीई (इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जाम) के विद्यार्थियों सीआईएससीई की वेबसाइट व यूट्यूब के माध्यम से इन्हें देख सकते हैं। उनका मानना है कि परीक्षाओं के लिए अभी समय है लिहाजा यह वीडियो उनके लिए उपयोगी साबित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed