फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four students got placed in amazon company on twenty seven lakh package

अमेजॉन से चार विद्यार्थियों को मिला 27-27 लाख रुपये का पैकेज

Tue, 21 Nov 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 21 Nov 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
four students got placed in amazon company on twenty seven lakh package
समीक्षा और दीप्ती - फोटो : अमर उजाला

वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय प्लेसमेंट के अपने पुराने रिकार्ड को तोडक़र नया रिकार्ड स्थापित किया है। विश्वविद्यालय के चार विद्यार्थियों को बहुराष्ट्रीय ई-कॉमर्स एवं क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी अमेजॉन ने 27-27 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है।

विज्ञापन


जिन विद्यार्थियों को ऑफर मिला है, वह बीटेक आईटी, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, एमसीए के है। इस वर्ष शत प्रतिशत प्लेसमेंट का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल होने वाले 80 फीसदी विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हो चुका है। हालांकि अब तक विश्वविद्यालय का अधिकतम प्लेसमेंट 20 लाख रुपये था, जो इस वर्ष बढ़ गया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के बीटेक आईटी से जतिन बंसल, समीक्षा बंसल, कंप्यूटर इंजीनियरिंग से दीप्ति गर्ग एवं एमसीए से साहिल को 27-27 लाख रुपये का पैकेज ऑफर मिला है। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर लखविंद्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए सॉफ्ट स्किल एवं मॉक इंटरव्यू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार चयन सबसे ज्यादा इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों का हुआ है। इस वर्ष प्लेंसमेंट में विश्वविद्यालय का प्रदर्शन विद्यार्थियों की संख्या एवं पैकेज दोनों ही काफी अच्छा रहा है। गत वर्ष 2016-17 में 327 विद्यार्थियों की प्लेसमेंट हुआ।

टीसीएस, सैमसंग, हीरो मोटोकॉप, मारुति सूजुकी ने चयनित किया

four students got placed in amazon company on twenty seven lakh package
AMAZON - फोटो : AMAZON

औसत पैकेज 4.67 लाख रुपये रहा था। वहीं वर्ष 2015-16 औसत पैकेज 3.74 लाख रुपये का रहा था। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के प्लेसमेंट अभियान में अब तक 187 विद्यार्थी चयनित हो चुके हैं।

डेकिन एयर कंडिशनिंग, हिताची, टीसीएस, सैमसंग, हीरो मोटोकॉप, मारुति सूजुकी ने चयनित किया है। इससे पूर्व डेकिन इंडिया, अमेजॉन, सैमसंग कंपनियों से विद्यार्थियों को ऑफर प्राप्त हुए है।

बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए) मूल्यांकन के लिए जा रहा है। जिससे पाठ्यक्रमों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी। इससे उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में प्लेसमेेंट का ग्राफ बढ़ता नजर आएगा। 

विश्वविद्यालय केे पूर्व विद्यार्थी अपनी क्षमताओं की बदौलत प्रतिष्ठित कंपनियों में सेवाएं दे रहेे हैं। विद्यार्थियों को अंतिम परीक्षा परिणाम प्राप्त होने से पहले रोजगार प्राप्त हो जाता है। प्रतिष्ठित कंपनियों की तरफ से प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जा रही है। -दिनेश कुमार, कुलपति, वाईएमसीए विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed