फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four schools runing without approval got notice

बिना मान्यता के चल रहे नूंह के चार स्कूलों को नोटिस

Tue, 18 Apr 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 18 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
four schools runing without approval got notice

बिना मान्यता के क्लास लगाने वाले स्कूलों पर सरकार तथा शिक्षा विभाग काफी सख्त है। इसी क्रम में नूंह के चार स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा, तथा कंट्री ग्रामर स्कूल को केवल कक्षा 3 तक चलाने की परमीशन है।

विज्ञापन


जबकि आइडियल पब्लिक स्कूल के पास एक भी कक्षा लगाने की न तो मान्यता है और न ही परमीशन। वहीं मेवात पब्लिक स्कूल को पांचवीं कक्षा तक ही मान्यता है। विभाग के मुताबिक उजीना में चल रहे आदर्श इंटरनेशनल स्कूल के पास भी मान्यता नहीं है।
विज्ञापन


जल्द ही उसे भी नोटिस भेज कर स्कूल बंद करने के निर्देश दिए जाएंगे। मान्यता के बगैर क्लास लगाने वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर इन स्कूलों ने बच्चों को एडमिशन दिए तो उनके खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी साथ ही मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से नूंह ब्लॉक के चार स्कूलों को नोटिस भेजकर बगैर मान्यता के क्लास लगाने के लिए मना कर दिया गया है। बता दें कि मेवात में मान्यता के बगैर चलने वाले स्कूलों की संख्या काफी थी। जिन्हें शिक्षा विभाग द्वारा चिन्हित कर बंद कराया गया।

कुछ स्कूल ऐसे थे जिन्हें केवल प्राइमरी स्कूल ही चलाने की परमीशन थी। लेकिन उनमें बड़ी क्लासें भी लगाई जा रही थीं। शिक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर बंद कराया गया। साथ ही लोगों से भी अपील की गई कि वे स्कूल के बारे में पूरी जांच के बाद ही एडमिशन कराएं।
 
सीएम के ओएसडी ने किया था एक स्कूल का उद्घाटन 
शिक्षा विभाग द्वारा नोटिस भेजे गए स्कूलों में से एक का उद्घाटन डेढ़ माह पहले ही एक सीएम के ओएसडी अमरिंदर सिंह ने किया था। सरकार में पैठ के चलते स्कूल संचालक ने स्कूल का उद्घाटन करने के लिए तो ओएसडी को बुला लिया। लेकिन डेढ़ माह बाद भी वे स्कूल को मान्यता नहीं दिलवा सके। बताया जा रहा है कि स्कूल आठवीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स को एडमिशन दे रहा है।

 
शिक्षा के नाम पर चलने वाली दुकानें बंद होंगी। बिना मान्यता के चलने वाले स्कूलों को नोटिस भेज दिया गया है। यदि फिर भी वे क्लासें लगाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।-सूगर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी नूंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed