फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four papers date changed in cbse exams 2017

सीबीएसई : बारहवीं के चार पेपरों की तारीख बदली

Thu, 26 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
four papers date changed in cbse exams 2017
- फोटो : cbse

सीबीएसई ने बारहवीं कक्षा के चार विषयों की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। सीबीएसई ने फिजिकल एजुकेशन, सोशोलॉजी, थियेटर स्टडी व फूड सर्विस-2 की परीक्षा तिथियों को बदल दिया है। दरअसल, सीबीएसई की ओर से यह निर्णय इसलिए लिया गया है, जिससे कि छात्र जेईई मेन की परीक्षा में बैठने से ना चूकें और छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

विज्ञापन


दरअसल, जेईई मेन (ऑनलाइन) परीक्षा 8 अप्रैल व 9 अप्रैल को होनी है। इस परीक्षा के अगले दिन 10 अप्रैल को बारहवीं की फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा तय थी। इस कारण से जेईई मेन की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को फिजिकल एजुकेशन की तैयारी के लिए समय नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन


ऐसे में बोर्ड ने फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा की तिथि को 10 अप्रैल की जगह 12 अप्रैल कर दिया है। दरअसल, बड़ी संख्या में छात्र फिजिकल एजुकेशन को अतिरिक्त विषय के रूप में लेते हैं। इसी तरह से सोशोलॉजी की परीक्षा 12 अप्रैल को होनी थी लिहाजा उसे बदलकर 20 अप्रैल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थियेटर स्टडी की परीक्षा अब 20 अप्रैल की जगह 10 अप्रैल को होगी। जबकि फूड सर्विस-2 की परीक्षा 29 अप्रैल की जगह 26 अप्रैल को होगी। इसी तरह से दसवीं की एनसीसी व तमिल व गुरुंग परीक्षा के मद्देनजर भी छात्रों को राहत दी गई है।


तमिल भाषा की 10 मार्च को होने वाली परीक्षा 18 मार्च, गुरुंग की 23 मार्च को होने वाली परीक्षा 10 मार्च को होगी। जबकि एनसीसी की 15 मार्च को होने वाली परीक्षा में बदलाव कर 20 मार्च कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed