{"_id":"57ac82014f1c1b0445ee583d","slug":"four-courses-were-extended-seats-in-state-colleges-the-department-issued-a-notification","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय कॉलेज में चार कोर्सों में बढ़ाई गई सीटें, विभाग ने जारी किया नोटीफिकेशन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
राजकीय कॉलेज में चार कोर्सों में बढ़ाई गई सीटें, विभाग ने जारी किया नोटीफिकेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा प्रदेश के कई जिलों के सरकारी कॉलेजों में सीटों की संख्या में इजाफा किया है। इसके तहत गुड़गांव के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-9 के चार कोर्सों की सीटें बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों को एक बार फिर से मौका मिल गया है। कॉलेजों में सीटों को बढ़ाने के लिए पिछले कई दिनों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आंदोलन किया जा रहा था। इस घोषणा को परिषद ने अपनी जीत बताया है।
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-9 गुड़गांव में एमएससी मैथ कोर्स में 10 सीटें और बढ़ाईं गई हैं। वहीं एमकॉम प्रथम वर्ष के कोर्स में भी 10 और सीटों का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
बीए प्रथम वर्ष कोर्स में कॉलेज की सीटों में 60 और सीटों को जोड़ दिया गया है। इसी तरह से बीकॉम प्रथम वर्ष कोर्स में 40 सीटें बढ़ाई गईं हैं। इससे उन विद्यार्थियों को कॉलेज में दाखिले का मौका मिलेगा जो वेटिंग लिस्ट में हैं।
सिर्फ एक कॉलेज की सीटों में इजाफा से विद्यार्थी खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि शहर के दो अन्य कॉलेजों की सीटों में भी वृद्धि की जानी चाहिए थी।
उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा ने प्रदेश के एमडीयू, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय और चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों की सीटों में बढ़ोत्तरी की है।
इस बारे में विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को नोटीफिकेशन जारी किया गया। एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री हितेश यादव ने बताया कि एबीवीपी पिछले 22 दिनों से सीट बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही थी।
आंदोलन के दौरान द्रोणाचार्य कॉलेज में परिषद के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। यही नहीं उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। इसी संघर्ष का नतीजा है कि उच्चतर शिक्षा विभाग को 20 फीसदी सीटें बढ़ानी पड़ीं।