फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   forms can be sbmitted in schools till 14 feb in delhi

नर्सरी दाखिला: अब स्कूलों में 14 फरवरी तक फॉर्म होंगे जमा

Wed, 25 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
forms can be sbmitted in schools till 14 feb in delhi
नर्सरी दाख‌िला प्रक्र‌िया - फोटो : गेटी ‌इमेज

नर्सरी-केजी में दाखिले के लिए अभिभावक अब गैर अल्पसंख्यक स्कूलों में 14 फरवरी तक फॉर्म जमा करा सकेंगे जबकि पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक स्कूलों में 31 जनवरी तक फॉर्म जमा होने थे। स्कूल आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कोर्ट का रुख कर चुके हैं।

विज्ञापन


प्रतिदिन कोई न कोई कंफ्यूजन अभिभावकों के सामने आ रहा है। ऐसे में अभिभावकों को राहत देते हुए शिक्षा निदेशालय ने दाखिला शेड्यूल में परिवर्तन कर दिया है। जब से नर्सरी की दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई है तब से अभिभावकों के सामने असमंजस है।
विज्ञापन


कहीं अभिभावक कोर्ट की सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं कई स्कूलों ने 19 जनवरी को कोर्ट की सुनवाई के बाद अपना दाखिला क्राइटेरिया जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की। इस कारण से अभिभावकों को आवेदन के लिए कम समय कम मिल रहा था जबकि अभिभावक अच्छे स्कूल की चाह में सामान्य तौर पर 10-12 स्कूलों में आवेदन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में निदेशालय ने पूरे दाखिला प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। दाखिला कार्यक्रम के अनुसार दाखिले के लिए चयनित छात्रों की पहली सूची (प्रतीक्षा सूची के साथ) 7 मार्च को जारी होगी। जबकि स्कूलों को दूसरी सूची (प्रतीक्षा सूची के साथ) 17 मार्च को जारी करनी होगी।

निदेशालय ने गाइडलाइंस में अन्य किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। 8 मार्च से 10 मार्च के बीच पहली सूची जारी होने के बाद अभिभावकों की शिकायतों को दूर करना होगा। 21 फरवरी  तक स्कूलों को आवेदन करने वाले बच्चों की जानकारी अपलोड करनी होगी।


जबकि 28 फरवरी तक बच्चों को दिए गए अंकों  को अपलोड करना होगा। दाखिला प्रक्रिया पहले की भांति 31 मार्च को संपन्न होगी। शिक्षा निदेशालय ने साफ कर दिया है कि इस आदेश का पालन न करने को गंभीरता से लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed