{"_id":"593409ea4f1c1bac0dbde105","slug":"foreign-language-courses-in-delhi-university-boost-up-students-career","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में विदेशी भाषाओं के कोर्सेज से मिलेगी करियर को नई उड़ान ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में विदेशी भाषाओं के कोर्सेज से मिलेगी करियर को नई उड़ान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Jun 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
students
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालयों रेग्यूलर कोर्सेज के अलावा विदेशी भाषाओं के पाठ्यक्रम में दाखिले की मारामारी रहती है। डीयू के यह विदेशी भाषा के कोर्सेज कैरियर को नई उड़ान देते है। विश्वविद्यालय में भाषा में ऑनर्स कोर्सेज के अलावा कई कॉलेजों में पार्ट टाइम सर्टिफिकेट कोर्स के अलावा डिप्लोमा कोर्सेज भी उपलब्ध है। खास बात की इसमें कम अंक वाले छात्रों के पास भी दाखिले का मौका होता है।
विज्ञापन
डीयू में विदेशी भाषाओं जर्मन, स्पैनिश, फ्रैंच और इटैलियन भाषा में ऑनर्स कोर्स उपलब्ध है। इसके अलावा इन भाषाओं के साथ चीनी, जापानी, रशियन, पोलिश, बुलगेरियान व इटैलियन भाषा में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व एडवांस कोर्स भी डीयू में कराये जाते है। ऑनर्स कोर्सेज में छात्रों को रीडिंग और राइटिंग स्किल्स, ग्रामर, ट्रांसलेशन के साथ-साथ लैंग्वेज की हिस्ट्री, उस देश के कल्चर, लिटरेचर और सोशल लाइफ के बारे में बताया जाता है।
विज्ञापन
विदेशी भाषाओं में दाखिले का क्रेज का पता इसी से लगाया जा सकता है कि बीते साल 39 सीटों के लिए अलग-अलग विदेशी भाषा कोर्सेज के लिए 1.10 से ज्यादा आवेदन आए थे। सबसे ज्यादा आवेदन फ्रेंच भाषा के लिए आया था। इस बार अभी तक डीयू को 70 हजार से ज्यादा आवेदन डीयू को मिल चुके है। सबसे ज्यादा फ्रैंच के लिए 20,843 आवेदन मिले है।
विज्ञापन
विदेशी भाषा ऑनर्स कोर्स में दाखिले में इसका रखें ध्यान
फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन और स्पैनिश में ऑनर्स पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 12वीं में न्यूनतम 45 फीसदी अंक होने चाहिए। दाखिला कटऑफ के आधार पर होता है। कटऑफ में आने के लिए बेस्ट फोर के विषयों में से एक लैंग्वेज और तीन इलेक्टिव विषय लेने होंगे। 12वीं अगर आपने इनमें से किसी भाषा को पढ़ा है। उसी भाषा में ऑनर्स भी करना चाहते है तो 2 फीसदी का एडवांटेज भी छात्र को मिलेगा। अगर आपने 12वीं में वह लैंग्वेज नहीं पढ़ा है मगर उसमें ऑनर्स करना चाहते है तो 5 फीसदी अंक काटे जाएंगे।
इन कॉलेजों में लैंग्वेज कोर्सेज
हंसराज कॉलेज- फ्रैंच, जर्मन व रशियन में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व एडवांस डिप्लोमा
हिंदू कॉलेज-फ्रैंच, जर्मन, स्पैनिश, रशियन में सर्टिफिकेट कोर्स।
मिरांडा हाउस-फ्रैंच जर्मन, स्पैनिश व रशियन में सर्टिफिकेट।
इंद्रप्रस्थ कॉलेज-फ्रैंच, जर्मन, स्पैनिश में सर्टिफिकेट व स्पेनिश में डिप्लोमा।
सेंट स्टीफंस-फ्रैंच, जर्मन, स्पेनिश, इटेलियन, चाइनीज, जापानी।
एसजीटीबी खालसा-जर्मन, स्पैनिश में सर्टिफिकेट कोर्स।
सीवीएस-फ्रैंच, जर्मन में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा कोर्स।
डीसीएसी-फ्रैंच जर्मन, स्पैनिश व रशियन में सर्टिफिकेट कोर्स।
दयाल सिंह कॉलेज- फ्रैंच, जर्मन, रशियन में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा।
गार्गी कॉलेज- जर्मन, रशियन में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा कोर्स।
देशबंधु कॉलेज- रशियन में सर्टिफिकेट कोर्स।
कमला नेहरू कॉलेज- फ्रैंच में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा कोर्स।